Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दो पहिया वाहन के लिए नियत करें पार्किंग का स्थान : सतपाल महाराज 

 

 

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नैनीताल भ्रमण के दौरान दो पहिया वाहन चालक की समस्या का संज्ञान लेते हुए हुए जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि उनके लिए वाहन पार्किंग का स्थान निर्धारित किया जाये।

 

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के नैनीताल भ्रमण के दौरान दो पहिया वाहन चालकों ने उन्हें बताया कि शहर में व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कोई सामान लेने या दवा की दुकानों पर दवा खरीदने के लिए कोई व्यक्ति 5 मिनट के लिए भी सड़क के किनारे पर अपना वाहन खड़ा करता है तो उसका वाहन यातायात पुलिस द्वारा लॉक कर दिया जाता है। उनका कहना था कि शहर में कोई भी ऐसा स्थान नहीं है जहां वह अपना दो पहिया वाहन खड़ा कर सकें। इससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 

कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए हुए जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि उनके लिए वाहन पार्किंग का स्थान निर्धारित किया जाये और जब तक पार्किंग का स्थान निर्धारित नहीं होता तब तक दुपहिया वाहन चालकों को छूट देते हुए उनके लिए समय सीमा या उचित स्थान पार्किंग हेतु उपलब्ध करवाया जाए ताकि लोग अपने दोपहिया वाहनों को खड़ा कर दुकानों से आवश्यक वस्तुएं खरीद सके।

Related posts

पौराणिक बाबा बौखनाग राजकीय मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नत…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

मिशन 2022: यूकेडी की प्रथम श्रेणी में कुल 16 प्रत्याशियों की सूची जारी

admin

राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में परीक्षाफल में गड़बड़ी का आरोप हुई तालाबंदी और धरना प्रदर्शन… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page