Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

हादसा।यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर स्कूटी चालक गंभीर घायल… पढ़ें।

 

 

बड़कोट। यमुनोत्री राष्ट्रीय राज मार्ग में खरादी के पास एक आल्टो कार से टी वी एस स्कूटी की टक्कर होने से स्कूटी चालक गंभीर घायल हो गया ।जिसे एम्बुलेंस की मदद से पुलिस ने सीएचसी बड़कोट अस्पताल पहुँचाया जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रैफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि दोपहर में स्कूटी चालक अमित थापा उर्फ चुन्नू उम्र 34 वर्ष निवासी नेपाल हाल निवासी बड़कोट स्कूटी से खरादी की ओर जा रहा था और खरादी से पहले रवाड़ा के पास अल्टो कार से भिड़ंत हो गयी, स्कूटी चालक गम्भीर घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई जिसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से सी एच सी बड़कोट लाया गया। चिकित्सक डॉ रितिक चौहान ने बताया कि स्कूटी चालक अमित के सर पर चोट आई है प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने यमुना घाट निर्माण कार्य हरिपुर एवं जमुना कृष्ण धाम (मंदिर) का किया शिलान्यास

Jp Bahuguna

यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का दिन और समय तय ,पूरी खबर पढ़े….

admin

दुखद:-घास काटने गई महिला नदी में बहने से लापता

admin

You cannot copy content of this page