Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देश विदेश देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जिला अस्पताल प्रशासन ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, महिला का कैश व जेवरात से भरा पर्स लौटाया

देहरादून।
जिला अस्पताल देहरादून में ईमानदारी और संवेदनशीलता की सराहनीय मिसाल सामने आई है। अस्पताल के कोरिनेशन प्रशासन ने एक महिला का खोया हुआ पर्स सुरक्षित वापस कर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। पर्स में नगद धनराशि और कीमती जेवरात मौजूद थे, जिन्हें अस्पताल प्रशासन ने पूरी जिम्मेदारी के साथ सुरक्षित रखा और संबंधित महिला को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, अस्पताल परिसर में एक महिला श्रीमती उषा का पर्स कहीं गिर गया था। पर्स मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन ने बिना देर किए उसकी पहचान करने की प्रक्रिया शुरू की और पूरी सतर्कता के साथ पर्स को सुरक्षित रखा। आवश्यक पुष्टि के बाद महिला को बुलाकर पर्स वापस सौंप दिया गया।
पर्स में मौजूद नकदी और जेवरात सकुशल मिलने पर महिला और उसके परिवार ने राहत की सांस ली। उन्होंने जनसंपर्क अधिकारी प्रमोद पंवार, इंदु शर्मा तथा अमित सहित पूरे अस्पताल प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया और उनकी ईमानदारी व सेवा भावना की सराहना की।
इस सराहनीय कार्य से अस्पताल प्रशासन की छवि और अधिक मजबूत हुई है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल को प्रशंसनीय बताते हुए कहा कि ऐसे उदाहरण समाज में विश्वास और सकारात्मक संदेश देने का काम करते हैं।

Related posts

पहल।धराली त्रासदी से हताहत हुये लोगों के लिये मदद की बड़ी पहल राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी ने सांसद निधि से दिये एक करोड़ और एक माह का वेतन…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

*परामर्शदाता की भूमिका में भी नजर आयेंगे अब महाविद्यालय के प्राध्यापक*

admin

बीजेपी ने किया हरक सिंह रावत को बर्खास्त,आज कांग्रेस में हो सकते है शामिल……

admin

You cannot copy content of this page