Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नगर निकाय चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों को खर्चे का विवरण देने की यह है अंतिम तिथि और यह निर्देश… पढ़ें।

 

 

 

उत्तरकाशी।प्रभारी अधिकारी व्यय लेखा एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि स्थानीय नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 के अंतर्गत जनपद उत्तरकाशी के विभिन्न नगर निकायों से चुनाव लड़ने वाले समस्त उम्मीदवारों को निर्देश दिए है कि वह अपने व्यय लेखा विवरण कोषागार/उपकोषागार से सत्यापित करवाने के उपरान्त पंचस्थानी चुनावालय कार्यालय, विकास भवन उत्तरकाशी में दिनांक 24 फरवरी 2025 अपराह्न 05:00 बजे से पूर्व जमा करवाना सुनिश्चित करें।

प्रभारी अधिकारी व्यय लेखा एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा कहा गया है कि प्रत्याशियों द्वारा समय पर लेखा प्रस्तुत न किये जाने की स्थिति में ‘अधिकतम निर्वाचन व्यय और उसकी लेखा प्रस्तुति आदेश, 2019 एवं समय-समय पर यथा संशोधित प्राविधानों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

*उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने ली शपथ*

admin

बड़कोट नन्दगाँव में एक नही दर्जनभर सुअरों का आतंक, फसलों को पहुँचा रहे नुकसान,आप वीडियो में देखकर होंगे अचंभित,देखें व पढ़े………

admin

यमुनोत्री यात्रा पर आई महिला यात्री की मौत… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page