Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

वनाग्नि और वन्य जीवों की सुरक्षा के लिये हुआ कार्यशाला का आयोजन मांगे सुझाव… पढ़ें।

मोरी।तहसील मोरी के अंतर्गत सुश्री निधि सेमवाल उप निदेशक की अध्यक्षता में गोविन्द वन्य जीव विहार एव राष्ट्रीय पार्क के अन्तर्गत ब्लॉक सभागार मोरी में वनाग्नि से वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे वन वाग्नि सुरक्षा को लेकर संरपचों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों वनों में अग्नि सुरक्षा हेतु जागरूकता के लिये अपील की गई तथा ग्रामीणों के सुझाव वनों में आग से सुरक्षा हेतु सुझाव लिये गये साथ ही ग्रामीणों एवं उपस्थित नागरिकों ने वनों की अग्नि सुरक्षा हेतु शपथ ग्रहण की गई बैठक में तमाम स्थानीय प्रतिभागी उपस्थित रहे।

उपस्थित लोगों में अरविन्द्र सिंह मौल्फा, सहायक वन संरक्षक टौन्स वन प्रभाग पुरेाला,जब्बर सिंह असवाल, तहसीलदार मोरी,गौरव कुमार अग्रवाल, वन क्षेत्राधिकारी सुुपिन एवं सांकरी,सेवा राम मौर्य, वन क्षेत्राधिकारी रूपिन रेंज, पंकज कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी।

बैठक में वन्य जीवों की सुरक्षा और वनाग्नि से संबंधित विषयों पर गहन चर्चा हुई और बचाव कार्य के लिये लोगों के सुझाव मांगे।

कार्यशाला में गोविन्द वन्य जीव विहार एवं राष्ट्रीय पार्क के सभी कर्मचारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे है।

Related posts

पहल।साईं सृजन पटल ने शुरू किया ‘पुस्तक भेंट सर्वश्रेष्ठ’ अभियान… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़कोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी युवक को किया गिरफ्तार भेजा जेल… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

चकराता महाविद्यालय में विश्वविद्यालय के निर्देश पर किया गया मातृ भाषा प्रकोष्ठ का गठन

admin

You cannot copy content of this page