Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

साईं सृजन पटल’ मासिक पत्रिका के छठे अंक का पद्मश्री कवि लीलाधर जगूड़ी ने किया विमोचन… पढ़ें।

 

 

 

 

देहरादून। पद्मश्री कवि एवं सुप्रसिद्ध साहित्यकार लीलाधर जगूड़ी ने बद्रीपुर जोगीवाला स्थित अपने आवास पर ‘साईं सृजन पटल’ मासिक पत्रिका का विमोचन किया। 84 वर्षीय श्री जगूड़ी ने पत्रिका के छठे अंक के प्रकाशन के लिए संपादक मण्डल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पत्रिका नवोदित लेखकों के लिए अत्यंत उपयोगी मंच बन रहा है। इससे जहां एक ओर इन लेखकों को प्रोत्साहन मिल रहा है वहीं दूसरी ओर लेखों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध विरासत को भी पाठकों के सम्मुख लाया जा रहा है। पूर्ण रूप से गैर राजनैतिक और विज्ञापनों से मुक्त यह निशुल्क पत्रिका उत्तराखंड के प्रति एक निस्वार्थ प्रयास है। पत्रिका में उस युवा वर्ग की सफलता की कहानियों को भी सम्मिलित किया है,जिन्होंने विषम परिस्थितियों में संघर्ष कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। पत्रिका के मुख्य संपादक प्रो.के.एल.तलवाड़ ने कहा कि उनका यह लघु प्रयास देवभूमि उत्तराखंड में लेखन और सृजन के लिए समर्पित है। इस अवसर पर राजधानी दून के वरिष्ठ फिजिशियन डा.एस.डी.जोशी ने पत्रिका की संपादकीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि पत्रिका में प्रकाशित लेख ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक भी हैं। उप संपादक अंकित तिवारी ने बताया कि इस अंक में धार्मिक व साहसिक पर्यटन,उत्सव, आयुर्वेद,स्वास्थ्य,फलोत्पादन, मिलेट्स, सैर-सपाटा और मंदिर शिल्प आदि से जुड़े लेखों को स्थान मिला है। विमोचन कार्यक्रम में विशेष जगूड़ी, ऋचा,अलंकृता व हेमंत आदि मौजूद रहे।

Related posts

आस्था ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से यमुनोत्री धाम में हुई विशेष पूजा-अर्चना, राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल रहे उपस्थित… पढ़ें खबर

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:अनलोड होने की प्रतीक्षा में खड़े हैं सस्ते गल्ले के चावल लदे पांच ट्रक, न सैम्पल रिपोर्ट, न चालान पर जिम्मेदार अधिकारी के हस्ताक्षर

admin

अपराध:-नयी बाइक का शौक पूरा करने के लिए की लूट, अब जेल में कटेंगी रातें

admin

You cannot copy content of this page