Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में आई क्यू ए सी के तत्वाधान में महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ ने लैंगिक संवेदनशीलता पर आयोजित किया व्याख्यान कार्यक्रम दी छात्र/छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां…पढें।

बड़कोट/अरविन्द थपलियाल। राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में आई क्यू ए सी के तत्वाधान में महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ ने लैंगिक संवेदनशीलता पर एक व्याख्यान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ अंजु भट्ट द्वारा छात्र छात्राओं को लैंगिक संवेदनशीलता पर एक विस्तृत व्याख्यान दिया गया। इस व्याख्यान में छात्रों को लैंगिक समानता से जुड़े विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया तथा समाज में लैंगिक समानता लाने के लिए शिक्षा के महत्व से अवगत करवाया। साथ ही घर , कार्य स्थल और समाज में होने वाले लैंगिक भेदभाव पर विस्तृत व्याख्यान दिया जैसे घरेलू हिंसा, कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न , समाज में होने वाले विभिन्न प्रकार के भेदभाव से अवगत कराया । छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा लैंगिक समानता लाने के लिए विभिन्न प्रयासों के बारे में भी जानकार दी गई तथा लिंगविस्टिक एब्यूज के प्रति भी आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।साथ ही साथ डा० भट्ट ने समाज में पुरुषों के प्रति लोगों के दृष्टिकोण में परिवर्तन पर भी बल देते हुए पुरुषों के प्रति सदियों से हो रहे सामाजिक एवं भावनात्मक भेदभाव को रेखांकित किया तथा समाज में पुरूष एवं स्त्री दोनों के प्रति समान दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनोद कुमार जी ने छात्रों को अपने जीवन में लैंगिक समानता के विचारों को अंगीकार कर एक स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु प्रेरित किया। उन्होंने छात्र छात्राओं को अपने लैंगिक आइडेंटिटी से ऊपर उठकर समाज में सबके प्रति समभाव अपनाकर जीवन जीने के महत्व पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में डॉ जगदीश चंद्र, डॉ प्रवेश कुमार, डॉ पुष्पेंद्र सेमवाल, डॉ अविनाश मिश्रा, डॉ पूजा , श्रीमती संगीता रावत, श्री आशीष नौटियाल, डॉ प्रमोद नेगी ,श्री सुनील तमाम छात्र/छात्रायें मौजूद रहे।

Related posts

पी जी कॉलेज उत्तरकाशी के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्धघाटन ।।

Arvind Thapliyal

एक्सीडेंट:- बर्फवारी के बाद पाला बना नासूर ,एक बच्ची की दर्दनाक मौत , 9 घायल, एक महिला गंभीर

admin

सीएम और डीएम के आश्वासन पर अनिश्चितकालीन अनशन और भूख हड़ताल 48दिन बाद स्थगित,पेयजल पंपिंग योजना की वितिय स्वीकृति को लेकर हो रहा था नगरपालिका बड़कोट में आंदोलन.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page