Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized

यमुना घाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ… पढ़ें ।

डामटा /अरविन्द थपलियाल।खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं यमुना घाटी की पौराणिक लोक संस्कृति को संजोए रखने के उद्देश्य कै लेकर खेल मैदान डामटा में तीन दिवसीय खेल कूद एवं सांस्कृतिक विकास समारोह शुरू है गया है ।यमुना घाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति डामटा की ओर से आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण एवं बिशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख नौगांव सरोज पंवार व कनिष्ठ प्रमुख दर्शनी नेगी द्वारा किया गया
समारोह में सरस्वती शिशु मन्दिर, सरस्वती विद्या मन्दिर,राजकीय इण्टर कालेज कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय, माडन होली लाईफ स्कूल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, न्यूक्रिशचन ऐकडमी डामटा आदि विद्यालयो के छात्र छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथियों का मार्चपास्ट परेड़ एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ स्वागत किया गया । खेल मैदान डामटा में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के उदघाटन में कबड्डी का पहला मैच रा०इ०कालेज मेहरावना देहरादून व सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज नैनबाग टिहरी गढ़वाल के बीच हुआ जिसमें रा०इ०का० मेहरावना विजय रहि दूसरा मैच रा०इ०कालेज डामटा व रा०इ०कालेज कैम्टी के बीच खेला गया जिसमें रा०इ०कालेज डामटा विजय रहा तीसरा मैच जूनियर हाईस्कूल कोटा तपलाड़ व सरस्वती विद्या मन्दिर हाईस्कूल डामटा बी के बीच हुआ जिसमें जूनियर हाईस्कूल कोटा विजय रहा तथा चौथा मैच विद्या मन्दिर हाईस्कूल डामटा व होली लाईफ स्कूल डामटा के बीच खेला गया जिसमें विद्या मन्दिर की टीम विजय रही । इस मौके कार्यक्रम के मुख्य अतिथ जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कहा कि यमुना घाटी की हमारी पौराणिक लोक संस्कृति एवं सभ्यता की अलग विशिष्ट पहचान है ।जिसे संजोए रखना हम सब का कर्तव्य है ।उन्होंने खेल प्रतिभाओ को प्रोत्साहित करने तथा पौराणिक लोक संस्कृति के संरक्षण के लिये समारोह समिति के द्वारा किये जा रहे प्रयासों के लिए समिति की सराहना करते हुये । समिति के खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिये इक्यावन हजार रूपये की धन राशि देने की घोषणा की गयी ।
कार्यक्रम के इस अवसर पर समारोह समिति के संरक्षक राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष चमन सिंह चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य यशोदा राणा ,अर्जुन सिंह पंवार ग्राम पंचायत काण्डी की प्रधान विनिता देवी ग्राम पंचायत कण्डारी की प्रधान विनिता गौड़ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष दिनेश चौहान, व्यापार मण्डल के जिला उपाध्यक्ष चतर सिंह चौहान पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुशलानन्द नौटियाल, समिति के अध्यक्ष बचन सिंह चौहान, उपाध्यक्ष सचिन चौहान, मंच संचालक दयाराम थपलियाल बलवीर सिंह चौहान, सचिव शूरवीर सिंह चौहान, ऋषभ चौहान, प्रबन्ध खजान सिंह पंवार, मुकेश राणा सुल्तान सिंह पंवार, किशन चौहान, अनिल चौहान, नरेश चौहान, जयदीप रावत, अमिन चौहान, कपिल चौहानआदि लोग मौजूद थे ।

Related posts

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में उच्चतर शिक्षा व्याख्यानमाला प्रारंभ…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

कार्रवाई ।उत्तरकाशी में हिन्दू संगठन के तीन लोग धारा 163 उलंघन मामले में गिरफ्तार संगठन के लोग कर रहे थे प्रेसवार्ता… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुनोत्री हाइवे पर सिलाई बैंड में अतिवृष्टि से आई आपदा सहित ओजारी और स्यानचट्टी क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page