Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह की श्रृंखला में आज पर्यटन विभाग ने जोशियाडा़ झील में जलक्रीड़ा उत्सव का किया आयोजन… पढ़ें।

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह की श्रृंखला में आज पर्यटन विभाग द्वारा जोशियाड़ा झील में जलक्रीड़ा उत्सव का आयोजन किया। इस आयोेजन में दर्जनोें युवाओं ने कयाकिंग व राफ्टिंग के कौशल का प्रदर्शन कर साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में जनपद तथा राज्य की सशक्त उपस्थिति को उजागर किया।

साहसिक खेल अधिकारी मोहम्मद अली खान के संयोजन में हुए इस आयोजन में वाटर स्पोर्ट्स में प्रशिक्षित जिले भर से आये दर्जनों युवक-युवतियों के साथ ही पर्यटन विभाग व साहसिक खेल कार्यालय, स्वाथ्य विभाग तथा एसडीआरएफ के कार्मिकों और वाटर स्पोर्ट सेंटर जोशियाड़ा के गाईड एवं प्रशिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर आयोजित राफ्टिंग प्रतियोगिता में युवतियों के वर्ग में सिद्धी ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय और निकिता ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि युवक वर्ग में सुमन राणा प्रथम, सुबोध द्वितीय और सूरज राणा तृतीय स्थान पर रहे।

Related posts

यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव बड़कोट के दोबाटा के पास गंगोत्री रोड़ पर नायरा कंपनी के श्री फीलिंग स्टेशन का विधिवत उद्धघाटन।

Arvind Thapliyal

हादसा। टैक्सी स्टेशन के पास गिरा खड़ा पेड़ बाल बाल बचे लोग।

Arvind Thapliyal

मुक्यमंत्री धामी ने ग्यारह सौ कन्याओं का पूजन कर किया नर -नारायण की मूर्तियों का अनावरण

admin

You cannot copy content of this page