Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राजकीय इंटर कालेज में लगाया राष्ट्रीय विधिक सेवा साक्षरता शिविर का आयोजन… पढ़ें।

बड़़कोट अरविन्द थपलियाल। राजकीय इंटर कालेज में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के मौके पर एक विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शनिवार को इंतरकालेज सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व सिविल जज श्वेता राणा चौहान की अध्यक्षता में यह शिविर हुआ डालसा सचिव ने बताया कि हर साल 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है। ताकि नागरिकों को न्याय प्रक्रिया और विधिक नियमों के बारे में जानकारी दी जा सके। उन्होंने नालसा,सालसा की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया। जैसे कि निशुल्क विधिक सहायता, महिलाओं, बच्चों, विकलांग व्यक्तियों, आपदा पीड़ितों, यातना पीड़ितों, मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्तियों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को विधिक सहायता प्रदान करना।

विशिष्ट अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट मीनाक्षी शर्मा
ने बताया कि इस योजना के लिए आवेदन करना बहुत आसान है। पात्र व्यक्ति निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए नालसा का टोल फ्री नंबर 15100 या नालसा लीगल सर्विसेस ऐप डाउनलोड करने के लिए भी प्रेरित किया। शिविर में प्रधानाचार्य मनोज राय,विधिक क्लीनिक इंचार्ज अरविंद रावत, पी एल वी सुनील थपलियाल,महावीर बिष्ट, सकल चंद, मुकेश, अजीत सिंह सहित स्कूली छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Related posts

हर्षिल- मुखवा में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर व्यवस्था चकाचौंध डीएम ने विभिन्न विभागों एवं सगठनों को युद्ध स्तर पर तैनात रहने के निर्देश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए डेस्टिनेशन स्थलों तक पर्यटकों और यात्रियों के पहुंचने के लिए सड़कों का उचित प्रबंध किया जांये: महाराज

Arvind Thapliyal

उत्तराखंड- कोरोना बम्ब- 24 घण्टे में 67 की जान गई, पांच हजार से अधिक कोरोना संक्रमित,रिकवरी रेट घट कर पहुँचा 71.57 %

admin

You cannot copy content of this page