Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग कॉलेज में 25वां उत्तराखंड स्थापना दिवस: एनएसएस द्वारा अलकनंदा-पिंडर सफाई अभियान आयोजित.. पढ़ें।

कर्णप्रयाग।डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 25वें उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रावती व हिना नौटियाल के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने अलकनंदा-पिंडर संगम पर सफाई अभियान चलाया और नदी किनारे पड़े हुए प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया ।
अभियान के दौरान, स्वयंसेवकों ने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वी. एन.खाली ने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवियो के इस प्रयास से स्थानीय जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूकता और प्रेरणा मिलेगी और वे प्रकृति के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण रख सकेंगे ।

Related posts

यूपी के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  बद्रीनाथ धाम में किए नीलकण्ठ पर्वत के दर्शन,पुलिस के जवानों ने सलामी देकर किया मुख्यमंत्री का अभिवादन

Jp Bahuguna

जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक हुए काग्रेस के , राजनैतिक समीकरण बदले…..

admin

अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट में अवैध पातन और वन्य अपराधों को लेकर सुरक्षा को लेकर विभाग की गस्त जारी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page