Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट में हिन्दू जागृति संगठन का आह्वान पर सनातन को लेकर धर्मचर्चा यमुनाघाटी में अन्य समुदाय के लोगो द्वारा बेटियों के साथ होते अनैतिक कृत्य से हिन्दू संगठन के लोग आक्रोशित… पढ़ें।

बड़़कोट/अरविन्द थपलियाल।हिन्दू जागृति संगठन के आह्वान पर सनातन को लेकर धर्मचर्चा पर बैठक हुई जिसमें महन्त केशवगिरी महाराज के अलावा रुद्र सैना के संयोजक राकेश उत्तराखंडी ,लखपत भंडारी के नेतृत्व में विचार विमर्शकक हुआ। बैठक में नगर पालिका सहित क्षेत्र के लोगों ने शिरकत की।
मालूम हो कि जनपद के यमुनाघाटी में अन्य समुदाय के लोगो द्वारा बेटियों के साथ होते अनैतिक कृत्य से हिन्दू संगठन के लोग आक्रोशित है। पहले महापंचायत होनी थी उसे स्थगित करते हुए पालिका सभागार में धर्म पर चर्चा बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि अन्य समुदाय के लोगो द्वारा हिन्दू बेटियों के साथ किया जा रहा अनैतिक कार्य का खुलकर विरोध किया जायेगा,यमुनोत्री क्षेत्र व गंगोत्री क्षेत्र में रेड़ी/फेरी वालो पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा और व्यापारिक अपनी दुकान पर अपना नाम लिखे और मजदूरी या व्यवसाय की मंशा से आ रहे नये लोगों को प्रशासन तत्काल वापस लौटाए आदि पर सहमति बनी। इस मौके पर हिन्दू जागृति संगठन अध्यक्ष महंत केशवगिरी महाराज, लखपत सिंह भंडारी, रुद्र सेना सयोंजक राकेश उत्तराखंडी,जोतिर मोहन रतुड़ी,व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत,होटल एशोसिएशन अध्यक्ष सोबन राणा,प्रधान संगठन अध्यक्ष बलबंत सिंह,सरपंच अजय रावत, तरवीन राणा, अजय चौहान, नीरज रावत,संजय अग्रवाल,पूरण फर्स्वाण, राजेश नेगी,एसपी चमोली,महिपाल असवाल,उज्ज्वल असवाल, शरत चौहान,बीरू रावत,विजय रावत,प्रकाश राणा,राधेश्याम नौटियाल,विजय भगत,उपेन्द्र,अनिल आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related posts

पीजी कालेज कर्णप्रयाग में इंडक्शन प्रोग्राम हुआ आयोजित… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

नई दिल्ली में सूबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से की मुलाकात

Jp Bahuguna

पंपिंग योजना की स्वीकृति के बड़कोट में धरना सरकार के खिलाफ आक्रोश।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page