Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट पंपिंग योजना की वितिय स्वीकृति को लेकर भूख हड़ताल दूसरे दिन जारी… पढ़ें।

बड़़कोट /अरविन्द थपलियाल। जनपद के नगर पालिका बड़कोट में भीषण पेयजल संकट कम होने का नाम नही ले रहा है । पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना देने वालो की संख्या में इजाफा होने लगा है। साधु समाज भी समर्थन में आने लगा है। हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष स्वामी केशवगिरी महाराज जी प्राण जाये पर प्रण न जाये के ऐलान पर दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर डेट रहे।
नगरवासियों ने तहसील परिसर में चार सूत्रीय मांगो के निस्तारण के लिए अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। भूख हड़ताल को सभी वार्ड वासी भारी संख्या में समर्थन देने पहुँचे।
नगरवासियों का कहना है कि जब तक पेयजल पम्पिंग योजना की स्वीकृति नही मिल जाती तब तक भूख हड़ताल व अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। आंदोलनकारियों का कहना है कि यमुना नदी से पेयजल पम्पिंग योजना एक मात्र उपाय है। शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल शुरू हो गयी है ,धरना स्थल पर स्वामी केशवगिरी महाराज ने सरकार से नगरीय पम्पिंग पेयजल योजना स्वीकृत करने का आग्रह किया, उन्होंने कहा कि जन जन पानी के लिए 4 महीने से पानी की बूंद बूंद के लिए अस्त व्यस्त है और जनता की पीड़ा को समझते हुए भूखहड़ताल का प्रण किया ,अब प्राण जाय पर बचन न जाये,सरकार पेयजल योजना की वित्तीय स्वीकृति देकर जल्द विचार करे। इस मौके पर सोबेन्द्र सिंह चौहान, विजय सिंह रावत भक्त, केदार सिंह बर्तवाल, जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल, सहकारी समिति अध्यक्ष अजय सिंह रावत,पूर्ण सिंह रावत,स्वामी नरेन्द्र ,योगी बाबा भोलेनाथ, नरोत्तम दत्त,ताजीराम,प्रवीन सिंह,नीरज रावत,जय सिंह,शिवान्स, एस एस रावत,अंकित,दिपेंद्र मिश्रवान, देवेंद्र रावत,राम प्रसाद बहुगुणा,शान्ति प्रसाद जगूड़ी,जगेंद्र सिंह,प्रदीप ,मदन जोशी,जयराम,सरत रावत,बलदेव सिंह,जगेंद्र सिंह,मनीषा ठाकुर,मीनाक्षी,झावर सिंह,बलबीर असवाल, यशवंत सिंह रावत,चन्द्रमणि जोशी,रमेश,अनिल,गिरिराज,साकम देई,बचन देई,रजमा देई सुंदरा देई,सुमित्रा देई, कमली देवी, आशीष पंवार,विनोद कुमार,लोकेंद्र रतूडी,जगदीश रतूडी,राकेश,अभिषेक, आलोक,चतरी देवी,स्वतंत्री देवी,खजान सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related posts

डांडा देवराणा मेले उमड़ा आस्था का जनसैलाब श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नत.. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल के प्रोटोकॉल को लेकर प्रसारित सूचना को जिलाधिकारी ने बताया भ्रामक और दिये कार्रवाई के निर्देश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

दर्दनाक हादसा:-बारात से लौट रहा मैक्स वाहन खाई में गिरने से दो की मौत, दस लोग घायल

admin

You cannot copy content of this page