Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

ब्रेकिंग। गंगोत्री -गौमुख ट्रैक के पास बहे दो यात्रि खोजबीन और रेस्क्यू आपरेशन जारी… पढ़ें।

उत्तरकाशी।गंगोत्री-गौमुख ट्रैक मार्ग पर चीड़वासा के पास नाले में पानी बढ़ने से उक्त स्थान पर निर्मित अस्थायी लकड़ी की पुलिया क्षतिग्रस्त होने से 2 कांवड़ यात्रियों के बहने की सूचना है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक से इस घटना के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए नाले में बहे लोगों की खोजबीन के सर्च एवं रेस्क्यू अभियान संचालित करने के साथ ही गोमुख क्षेत्र में रूके यात्रियों की सुरक्षित निकासी कराने और नाले में तुरंत वैकल्पिक पुलिया बनाए जाने के निर्देश दिए हैं।
वन विभाग के द्वारा दी गई सूचना के अनुसार आज अपराह्न लगभग 3ः00 बजे गंगोत्री-गौमुख ट्रैक मार्ग पर गंगोत्री से 09 किमी आगे स्थान चीड़वासा के पास हिमखण्ड पिघलने के कारण चीड़वासा नाले में पानी बढ़ने से उक्त स्थान पर निर्मित अस्थायी लकड़ी की पुलिया क्षतिग्रस्त होने से 2 कांवड़ यात्रियों के बहने की सूचना है। उक्त क्षेत्र में गौमुख की तरफ भोजवासा के पास 35 यात्री जीएमवीएन के विश्राम गृह तथा आश्रम में सुरक्षित रूके है। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है तथा उक्त की खोज-बीन एवं पुलिया के मरम्मत के सम्बन्ध में पुलिस, वन विभाग एवं एसडीआरएफ द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नाले में बहे दोनों व्यक्तियों के नाम सूरज एवं मोनू हैं जो दिल्ली के निवासी बताए गए हैं ।

Related posts

आप का बढ़ता कुनबा, रुद्रप्रयाग जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी हुए पार्टी में शामिल,कर्नल कोठियाल ने दिलाई सदस्यता

admin

भंडारस्यूं में नागराजा के मेलों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, नेताओं ने भी लगाई आस्था की डुबकी…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री ने हिमानी शिवपुरी, आरुषि निशंक, संगीता ढौंढियाल सहित कई महिलाओं को किया शक्ति अवार्ड -2023 से सम्मानित

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page