Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए दी श्रदांजलि,पढ़े पूरी खबर….

बड़़कोट/अरविन्द थपलियाल।भारतीय जनता पार्टी मण्डल बड़कोट द्वारा नगर के मुख्य चौक पर रविवार को प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें समाजसेवी, युवा, किसान, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए.
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी आज भले ही हमारे बीच में नहीं हैं, परन्तु उन्होंने जो विचार प्रस्तुत किया वह एक देशभक्त ही कर सकता है। वे आज भी विचारों के रूप में हमारे बीच जिन्दा हैं।
इस मौक़े पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भरत रावत , महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णा राणा,मण्डल महामंत्री अमित रावत,सरपंच अजय रावत,विनोद राणा,पूर्व नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी,समाजसेवी किताब सिंह रावत,जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल,प्यारे लाल,थॉलदार मण्डल अध्यक्ष बुद्धि सिंह गुसाँई, राजपाल,चमन सिंह, सुमन सिंह , दीपेंद्र रावत,कैलाश, सोनू मीर सहित दर्जनों लोग श्रदांजलि कार्यक्रम में शामिल है।

Related posts

विभागीय अधिकारियों को चार धाम यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिये निर्देश

admin

उत्तरकाशी:पहाड़ में बेहतर शिक्षा प्रदान करने को सरकार निरन्तर कार्य कर रही है:-पांडे

admin

देश की आन बान शान एवं गौरव का प्रतीक तिरंगे को जिस सम्मान के साथ देश और प्रदेश वासी अपने घरों में लगा रहें है,उसी सम्मान के साथ आजादी के जश्न के बाद 16 अगस्त को ससम्मान के साथ उतारकर सुरक्षित रखने की अपील की,पढ़े पूरी खबर…..

admin

You cannot copy content of this page