Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

प्रधान पंकज थपलियाल ने बदली ग्राम पंचायत की तस्वीर, उतारा सरकारी योजनाओं को धरातल पर… पढ़ें।

नौगांव/अरविन्द थपलियाल। विकासखंड नौगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत मांनड़गांव में ग्राम पंचायत प्रधान युवा प्रधान पंकज थपलियाल के नेतृत्व में ग्राम पंचायत का चहुंमुखी विकास हुआ है, ग्राम पंचायत मांनड़गांव के अंतर्गत ग्रामसभा नरयूंका का भी आता यह ग्राम पंचायत दो गांव की है।
ग्राम पंचायत प्रधान पंकज थपलियाल बतातें हैं कि ग्राम नरयूंका और मांनड़गांव में दो बारात घर बनकर तैयार हुये हैं और दोनों के अंदर कोटा स्टोन डाला गया है ‌।
इसके अलावा पंकज ने बताया कि ग्राम पंचायत मांनड़गांव और नरयूंका में सरकार की सभी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा है हालांकि दो वर्ष कोविड का गया जिससे विकास की गति थोड़ा धीमी रही।
पंकज ने यह भी बताया कि दोनों गांवों में दो बारात घर सहित पीएम आवास योजना व एक दर्जन से अधिक बड़ी योजनाओं पर कार्य हुआ और छोटी योजनाओं पर भी आवश्यकतानुसार कार्य किया है।
ग्राम पंचायत के अंतर्गत दोनों गांवों के चारों रास्तों में पीसीसी खडे़जा और इंटरलोक टाइलें डाली गई और पेयजल लाइनों की मरम्मत व सिंचाई गूल सहित गांव में स्ट्रीट लाइटे और खेतों में भूमी सुधार कार्यों के लिये सुरक्षा दीवारों सहित मनरेगा के अंतर्गत ग्रामीणों को भरपूर रोजगार दिया गया।
ग्राम पंचायत प्रधान पंकज थपलियाल ने विकासखंड अधिकारी दिनेश चंद जोशी का आभार जताया और विकासखंड स्तर की सभी योजनाओं का लाभ ग्राम पंचायत स्तर तक पंहुचने के लिये सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया।

Related posts

बड़ी दुःखद खबर – गंगोत्री विधायक गोपाल दा नही रहे

admin

उत्तरकाशी: रवांई शरदोत्सव की दूसरी संध्या में हिमाचली स्टार अरुण जस्टा के गीतों ने मचाई धूम,पढ़े खबर….

Team Yamunotri Express

*गरीबों, दलितों व वंचितों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना वर्तमान सरकार की है प्राथमिकता-रेखा आर्या

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page