Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

भाजपा मिशन 400पार पर कर रही धरातल पर काम: केदार सिंह रावत

बड़कोट/ अरविन्द थपलियाल।लोकसभा चुनाव में मिशन 400 पार को लेकर बीजेपी का प्लान धरातल पर काम कर रहा है । बीजेपी के स्थापना दिवस पर भाजपा ने घर घर पहुंचने का लक्ष्य लिया है। 6 अप्रैल को भाजपा के कार्यकर्ताओं को हर घर पार्टी का झंडा और ‘मैं मोदी का परिवार’ स्टीकर लगाने का लक्ष्य दिया है। यह बात पूर्व विधायक व लोकसभा चुनाव में यमुनोत्री विधानसभा संयोजक केदार सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय नेताओं के दौरे के साथ प्रदेश में सभी जगह भाजपा का माहौल दिखाई देने लगा है,उन्होंने कहा कि अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस के दिन हर घर पर बीजेपी का झंडा और ‘मैं मोदी का परिवार’ और ‘कमल के फूल’ का स्टीकर लगाने का टास्क दिया है, 6 अप्रैल को बीजेपी का स्थापना दिवस आ रहा हैं, इस दिन बीजेपी एक दिवसीय संपर्क अभियान चलाएगी. यह टीम स्थापना दिवस के दिन सुबह से ही बूथ में आने वाले मतदाताओं के घर जाएगी और उनकी इच्छा से उनके घर पर बीजेपी का झंडा लगाएगी. इसके साथ ही पिछले 10 वर्षों में केन्द्र सरकार की उपलब्धियों और प्रदेश की धामी सरकार के कामों की जानकारी जनता के बीच रखे। उन्होंने कहा कि इसबार टिहरी लोकसभा से महारानी माला राज्य लक्ष्मी की जीत सुनिश्चित है। सभी कार्यकर्ता तनमन से प्रचार में जुटे है।उन्होंने बताया कि जनता पार्टी से अलग होने के बाद बीजेपी का गठन 6 अप्रैल 1980 को दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए. हालांकि, बीजेपी की स्थापना 1980 में हुई थी, लेकिन इसका इतिहास भारतीय जनसंघ से जुड़ा हुआ है. जनसंघ की स्थापना 21 अक्टूबर 1951 को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में दिल्ली के राघोमल आर्य कन्या उच्च विद्यालय में हुई, बाद में 1 मई 1977 को जनसंघ का विलय जनता पार्टी में कर दिया गया. कुछ सालों में ही अंतर्विरोध के चलते जनसंघ से संबंध रखने वाले सदस्यों ने जनता पार्टी से अलग होकर 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की। इस मौके पर सहसंयोजक भरत सिंह रावत,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा,किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप राणा,महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णा राणा ,मण्डल अध्यक्ष मीनाक्षी रौंटा, सरपंच अजय रावत, पूर्व चेयरमैन अतोल रावत,विनोद राणा,गिरीश चौहान,विनोद रावत सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related posts

सौगात।रजत जयंती पर बड़कोट को मिली दो सौगातें — विधायक संजय डोभाल व पालिका अध्यक्ष ने किया सड़क व पार्क का शिलान्यास…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

सुब्रमण्यम स्वामी ने हरिद्वार में बर्खास्त कार्मिकों के पक्ष में की प्रेस वार्ता,कर्मियों को बर्खास्त करना भारतीय संविधान के आर्टिकल 14 का उल्लंघन

admin

जनपद उत्तरकाशी में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस और राज्य आंदोलनकारी हुये सम्मानित… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page