Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

हेल्प क्रॉस ट्रस्ट देहरादून द्वारा उत्तरकाशी जिले के पुरोला तहसील व मोरी तहसील में जरूरतमंद लोगों को ऊनी वस्त्र एवं गर्म जैकेट किये वितरण।

पुरोला/अरविन्द थपलियाल।हेल्प क्रॉस ट्रस्ट देहरादून द्वारा उत्तरकाशी जिले के पुरोला तहसील व मोरी तहसील में जरूरतमंद लोगों को ऊनी वस्त्र एवं गरम जैकेट वितरण किए गए। हेल्थ क्रॉस ट्रस्ट के सचिव श्री विशाल थापा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ट्रस्ट द्वारा गरीब बेसहारा एवं दुर्गम स्थान पर रह रहे परिवारों को उनके जरूरत के हिसाब से गर्म कपड़े एवं जैकेट वितरित किए गए। विशाल थापा बताते हैं कि उत्तराखंड के सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों में गरीब व मजदूर वर्ग के लोगों में मौसम के हिसाब से उपयुक्त गर्म कपड़े नहीं होते हैं और वह किसी भी तरह अपने दिन गुजरते रहते हैं, ऐसे में संस्था हर वर्ष विभिन्न स्थानों पर गरम ऊनी कपड़ों का वितरण करते रहती है और यह ध्यान रखती है कि जो भी वितरित किए गए कपड़े हैं वह जरूरतमंद लोगों के पास ही पहुंचे और उसकी पूर्ण लाभ वे लोग ले।

इस मौके पर हेल्प क्रॉस ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती शांति थापा, श्री करन बहादुर थापा एवं विपराल थापा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हुँ :माला राज्यलक्ष्मी शाह

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:यमुनोत्री धाम यात्रा पर आए दो अन्य श्रद्धालुओं की मौत,अब तक 19 की मौत

admin

उत्तरकाशी:वाहन दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल

admin

You cannot copy content of this page