Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

खेल।रवांई घाटी खेलकूद प्रतियोगिता हुआ विधिवत शुभारंभ।

 

नौगांव/ अरविन्द थपलियाल।रवांई घाटी खेलकूद प्रतियोगिता का विकासखंड नौगांव के ग्राम पंचायत दारसौं में आज विधिवत शुभारंभ हो गया है।
रवांई घाटी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दारसौं के धारकोटा स्टेडियम में आयोजित हो रहा है जिसका विधिवत शुभारंभ आज ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती पुष्पा उनियाल और उप-प्रधान श्रीमती पुनम थपलियाल ने दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया है व उसके बाद खेल मैदान में राष्ट्रगान हुआ और सभी खेल प्रतिभागीयों को बधाई दी।
मालूम हो कि ग्राम पंचायत दारसौं मे रवांई घाटी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हमेशा नये वर्ष के आगमन पर होता है और जिसमें क्षेत्रिय टीमे हिस्सा लेती हैं ।
रवांई घाटी खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य तौर पर क्रिकेट को शामिल किया गया है और आकर्षक यहां लक्की ड्रा रखा गया जिसमें ग्रामीण प्रतियोगिता के तौर पर ग्रामीण टीमों को न्योता दिया गया है।
रवांई घाटी खेलकूद प्रतियोगिता के अध्यक्ष दीपक नौटियाल,नव युवक मंगलदल अध्यक्ष वेद प्रकाश, सचिव नरेश नौटियाल ने बताया कि खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज 3जनवरी से विधिवत शुभारंभ हो गया है और क्षेत्र के सभी प्रतियोगियों को और क्षेत्रीय गणमान्यजनों को प्रतियोगिता में आंमत्रित किया गया है और बताया कि आज उद्घाटन मुकाबला दोनों ग्रामीण टीमों के बिच खेला गया।
रवांई घाटी खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में मनोज नौटियाल, राधेश्याम थपलियाल,चमन उनियाल, दौलतराम थपलियाल,चंडी प्रसाद नौटियाल,अंजय उनियाल,गौतम थपलियाल, सहित समिति के लोग और खिलाड़ी मौजूद रहे।

Related posts

बड़ी खबर। यमुनोत्री धाम मंदिर परिसर में सोशल मीडिया पर लगा प्रतिबंध डीएम ने जारी किया आदेश.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

लापरवाही। विद्युत विभाग की लापरवाही से हो सकता है यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर।सहस्त्रताल ट्रैकिंग सदस्यों का दल फंसा चार के मरने की खबर… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page