Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम धर्म बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:यमुनोत्री धाम यात्रा पर आए दो अन्य श्रद्धालुओं की मौत,अब तक 19 की मौत

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

 

चार धाम यात्रा मार्ग पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।अब तक अकेले यमुनोत्री धाम में विभिन्न कारणों से 19 तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है।बड़कोट थाने व आपदा प्रबंधन केंद्र उत्तरकाशी से प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुनोत्री धाम की यात्रा में आये दो यात्रियों की मौत हो गई है।मृतक दोनो यात्री जो कि 60 वर्ष की उम्र पार कर चुके थे उक्त रक्तचाप और शुगर के मरीज थे।
इनमें एक यात्री गुलाब राव मांडके निवासी सिंघवा,बाड़वानी मध्यप्रदेश उम्र 77 जिनकी मौत मंदिर में दर्शन करने के बाद चक्कर आने से हुई जबकि एक अन्य यात्री दिलीप सेठ अलका दादा भाई रोड विले पारले मुम्बई उम्र 63 की यमुनोत्री जाते समय नौ कैंची के पास चक्कर आने पर गिर पड़े।कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। दोनों यात्रियों को जानकीचट्टी अस्पताल लाया गया जहां जांच के बाद चिकित्सक ने दोनो यात्रियों को मृत घोषित कर दिया।चार धाम यात्रा पर अब तक बाहर से आने वाले लगभग चार दर्जन श्रद्धालुओं की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है।

Related posts

उत्तरकाशी:कोविड-19 डयूटी में लगे फार्मासिस्टों व चिकित्साधिकारियों की प्रोत्साहन राशि एक समान की जाय

admin

प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल पहुंचे बद्रीनाथ धाम, विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

admin

लोकतंत्र की खूबसूरती भटवाड़ी विकासखण्ड में 98वर्षिय अबली देवी ने किया मतदान…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page