Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम टिहरी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा :वाहन दुर्घटना में दो की मौत, चार घायल

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

 

पहाड़ों में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, यहां हुई एक दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गये !प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी गढ़वाल जिले के तहसील नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत हिंडोलाखाल-नीरगड्डू मोटर मार्ग पर एक बोलेरो कैंपर गाड़ी UK-14TA 4947 कखुर के पास सड़क से नीचे खाई में गिरने से दुघर्टनाग्रस्त हो गया , जिसमें कुल 6 लोग सवार थे। 04 लोगों को प्राइवेट वाहन से एम्स ऋषिकेश ले गए व 02 लोगों को नरेंद्रनगर थाने की गाड़ी से सुमन अस्पताल नरेंद्रनगर ले जाया गया।वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई है !वाहन में सवार लोगों का विवरण –

1-दिलबर पुत्र ज्ञान सिंह उम्र 35 वर्ष,निवासी ग्राम कोथली कुसराणी ,नरेंद्र नगर।(मृतक )

2-शीला पत्नी दिलबर, उम्र 30 वर्ष पता उपरोक्त।

3-आरव पुत्र दिलबर, उम्र 6 वर्ष, (सुमन अस्पताल नरेंद्रनगर से एम्स रैफर)।

4-शिवांशी पुत्री दिलबर, उम्र 4 वर्ष।

5-बबलू उर्फ संजीत पुत्र रणजीत सिंह, उम्र 25 वर्ष।(मृतक )

6- सुनील पुत्र छप्पन सिहं उम्र-26 वर्ष, (सुमन अस्पताल नरेन्द्रनगर मे एडमिट) पता-उपरोक्त।

वाहन ऋषिकेश से आगरखाल जा रहा था ! दो मृतकों में बबलू उर्फ़ संजीत व दिलबर सिंह शामिल हैं !

Related posts

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ सांस्कृतिक और खेल महोत्सव का समापन,पंहुचे राज्य मंत्री बागवानी राजकुमार दी बधाई….

Arvind Thapliyal

विनम्र श्रद्धांजलि।पत्रकार शिव सिंह थलवाल को पत्नी शोक जनपद में पत्रकारों ने जताया शोक।

Arvind Thapliyal

शिवालय में एक लोटा जल चढाने मात्र से होता है कल्याण:आयुष कृष्ण

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page