Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :बड़कोट, पुरोला में अतिवृष्टि प्रभावितों को वितरित की गई राहत राशि व भोजन

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

स्थानीय प्रशासन द्वारा बड़कोट व पुरोला अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को राहत राशि के चेक व भोजन दिया गया !यमुना घाटी में भारी बारिश से हुए नुकसान के बाद बेघर हुए प्रभावित परिवारों को स्थानीय प्रशासन ने आहेतुक राशि के चैक वितरण के साथ भोजन भी करवाया।उपजिलाधिकारी पुरोला देवानंद शर्मा ने पुरोला में प्रभावित लोगों को राहत राशि के चेक दिए !तहसीलदार बड़कोट धनीराम डंगवाल ने बताया कि गगनानी में 21 परिवार प्रभावित हुए जिन्हें आहेतुक राशि 5-5 हजार के चैक वितरित किये गये जबकि जिंदा दफन हुए गाय व बच्छ्ड़े के मालिक मोती सिंह विष्ट को 57500 का चैक दिया गया ।गंगनानी बड़कोट में अतिवृष्टि से ये प्रभावित ग्रामीणदशरथ सिंह ग्राम नंदगांव, मोती सिंह ग्राम नंदगांव, अमीर सिंह ग्राम नंदगांव, पुष्कर सिंह ग्राम नंद गांव, दिनेश सिंह ग्राम नंदगांव, अंकित बिष्ट ग्राम नंदगांव, योगेंद्र सिंह ग्राम नंदगांव, ज्ञानेंद्र सिंह ग्राम नंदगांव, ओमेंद्र सिंह ग्राम नंदगांव, हिमानी रमोला ग्राम मुरारी, मनीषा रावत ग्राम गंगनानी, प्यार देई ग्राम कंडियालगांव, शिवराज ग्राम पालर, प्रकाश ग्राम गंगनानी, हरे बहादुर ग्राम गंगनानी, कैलाश बिष्ट ग्राम नंदगांव, प्रदीप ग्राम गंगनानी ,श्रीमती प्रभा देवी पत्नी स्व जगदीश प्रसाद चपटाड़ी आदि को राहत राशि के चेक वितरित किये गये !

Related posts

यमुनोत्री धाम की ऑन लाइन पंजीकरण में स्लॉट फूल दिखाने से यात्रा से जुड़े व्यवसायी नाराज,मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन,पढ़े पूरी खबर……

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी:पुलिस अधीक्षक ने अच्छे कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया पुरुस्कृत

admin

हादसा :पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट मे आने से एक कांवड़ यात्री की मौत, एक घायल

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page