Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था। गृभगृह में विराजमान हुये रूद्रेश्वर महादेव भक्तों ने मांगी मन्नत…. पढ़ें।

 

 

 

 

नौगांव । आज शुक्रवार को 65 गांव के आराध्य देव रूद्रेश्वर महादेव को तिंया थान के गृभगृह में शुभलग्न पर एक वर्ष के लिए विराजमान कर दिया गया जहां रंवाई घाटी के हजारों लोग दर्शन करने पंहुचे।

रूद्रेश्वर महादेव की देव डोली केदारनाथ धाम यात्रा से करने के बाद धारी गांव थी जहां से देव डोली ढोल बाजों के साथ पैदल तियां गांव पंहुची जहां रूद्रेश्वर महादेव का काष्ठ कला से मंदिर बना हुया है,देव डोली धारी से नृत्य करते हुये तियां थान पंहुची जहां देव डोली का स्वागत हुआ।

तिंया थान में महिला पुरूषों ने देव डोली के साथ सामुहिक तांदी नृत्य किया जो रंवाई घाटी के सुंदर परिधानों में किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद देव पुजारी रामप्रसाद थपलियाल ने पुजा अर्चना कर रूद्रेश्वर महादेव को गृभगृह के अंदर विराजमान किया जहां पंहुचे सैकड़ों भक्तों ने रूद्रेश्वर महादेव के विधिवत दर्शन किये,तियां थान में पंहुचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रूद्रेश्वर महादेव से मन्नत मांगी और क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि कामना की, रूद्रेश्वर महादेव के गृभगृह में जाने के अवसर पर तियां थान की तरफ से विशाल भंडारे का आयोजन था जहां सभी भक्तों ने भंडारा गृहण किया।

रूद्रेश्वर महादेव के चार थान हैं जिसमें बजलाडी़, तियां, देवलसारी, कंडाऊ है जिसमें रूद्रेश्वर महादेव एक वर्ष के लिए विराजमान रहते हैं उसके निमित इस वर्ष रूद्रेश्वर महादेव को तियां थान में विराजमान किया गया।

देव माली संकित थपलियाल ने बताया कि रूद्रेश्वर महादेव रंवाई घाटी के 65गांव के आराध्य देव हैं और आज एक वर्ष के लिए तियां थान के गृभगृह में शुभलग्न पर विराजमान हो गये हैं,और आज रूद्रेश्वर महादेव का सभी भक्तों ने आशीर्वाद लिया और लोगों ने मन्नत मांगी।

कार्यक्रम अवसर पर देव माली संकित थपलियाल,जिला पंचायत सदस्य प्रियंका थपलियाल, धनीराम थपलियाल,ग्राम प्रधान रीना देवी,दयाराम थपलियाल, शान्ति प्रसाद,संजय थपलियाल,कामेश्वर, तोलाराम , समेश्वर थपलियाल, ब्रम्हानंद, धनीराम, रामप्रसाद, जयेंद्र सिंह राणा, सहित माली पुजारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related posts

*कोविड-19 के फैलाव को रोकने के दिशा-निर्देशों के अनुपालन के साथ पहली अक्टूबर से ऑफलाइन मोड में खुलेगा महाविद्यालय*

admin

Uttarkashi:-गेंवला, ब्रह्मखाल में हुआ बहुद्देशीय विधिक साक्षरता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन

admin

महाविद्यालय में “भारत में स्वास्थ्य सुविधाएं चुनौतियां एवंअवसर” विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता

admin

You cannot copy content of this page