Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग कालेज में नमामि गंगे के स्वच्छता पखवाड़े में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित, राहुल को मिला प्रथम स्थान… पढ़ें खबर।

कर्णप्रयाग।डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में नमामि गंगे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज महाविद्यालय एक पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसका विषय था प्लास्टिक मुक्त भारत। इस विषय पर महाविद्यालय के विभिन्न छात्र छात्राओं द्वारा पोस्टर बनाकर गंगा की स्वच्छता और पर्यावरण की स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर राम अवतार सिंह ने बताया की गंगा की स्वच्छता केवल भौतिक रूप से नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थता प्रदान करती है। इस अवसर पर महाविद्यालय में नमामि गंगे के नोडल अधिकारी कीर्तिराम डंगवाल ने बताया कि आगामी 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. कविता पाठक, डॉ. शालिनी सैनी, डॉ. पूनम चौहान, डॉ. स्वाति सुन्दरियाल, डॉ. मदन लाल शर्मा, अन्य प्राध्यापक एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे। प्रतियोगिता में डॉ. रविन्द्र नेगी,डॉ. मदन शर्मा,डॉ. स्वाति सुन्दरियाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता में राहुल मनराल बी.ए. प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, शालिनी मनराल बी. एस सी. तृतीय सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान तथा संध्या रावत व लवली बिष्ट ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। मानसी बिष्ट को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

Related posts

राज्य की कार्यशील महिलाओं व उच्च शिक्षा की छात्राओं हेतु केंद्र से13 निर्भया हॉस्टल की स्वीकृति -मुख्यमंत्री

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी:बाहरी राज्यों,जनपदों से आने वाले व्यक्तियों के सत्यापन के लिए एस0ओ0पी0 का पालन करना जरूरी:पुलिस अधीक्षक

admin

उत्तरकाशी:यमुनोत्री से दीपक बिजल्वाण, गंगोत्री से विजयपाल, पुरोला से मालचंद होंगे कांग्रेस प्रत्याशी

admin

You cannot copy content of this page