Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम नैनीताल राज्य उत्तराखंड

हादसा :रोडवेज बस दुर्घटना में एक की मौत, छह लोग घायल

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, आये दिन कहीं न कहीं दर्दनाक सड़क हादसे हो रहे हैं, आज रामनगर में शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कोसी नदी पर बने पुल पर तेज गति से आ रहे एक छोटा हाथी को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस पलट कर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि परिचालक सहित छह यात्री घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी से रामनगर डिपो की बस संख्या यूके-07पीए-2487 रामनगर आ रही थी। बस में 16 यात्री सवार थे, सभी रामनगर आ रहे थे। बाल सुंदरी मंदिर की ओर से जैसे ही बस कोसी नदी पर बने नए पुल पर चढ़ी तभी सामने से तेजी गति से टाटा 407 (छोटा हाथी) संख्या यूके-04सीए-5728 आ रहा था और वह गलत दिशा में चल रहा था।

बस चालक ने छोटा हाथी को बचाने का प्रयास किया तो उससे टक्कर हा गई और बस पुल से नीचे पलटकर गिर गई। बताया जा रहा है कि छोटे हाथी का चालक मौके से भाग गया,

मृतकों और घायलों का विवरण
हादसे में बस चालक 42 वर्षीय गुलबदन सिंह निवासी गांव कल्लूवाला थाना रेहड़ जिला बिजनौर की मौत हो गई। जबकि परिचालक करमपाल सिंह पुत्र बलदेवी सिंह निवासी गांव कल्लूवाला थाना रेहड़ जिला बिजनौर सहित यात्री भगवन कौर पत्नी कश्मीर सिंह निवासी कालागढ़, मुस्कान पुत्री भगत सिंह निवासी भरतपुरी, प्रिया पुत्री जीवन सिंह निवासी भरतपुरी, काजल पुत्री मोहन चंद्र, कौशल्या पत्नी सुरेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट निवासी काशीपुर घायल हो गए। जबकि अन्य यात्रियों को चोट नहीं आई

Related posts

दशकों से रोड़ का इंतजार कर रहे ग्रामीण मोटर रोड़ का शिलान्यास व निर्माण शुरू होने के बाद जमकर झूमें, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने किया रोड़ कटिंग का शुभारंभ,पढ़े पूरी खबर…..

admin

बारिस का कहर:मलबे में दबने से तीन की मौत दो घायल

admin

उत्त्तरकाशी :- रातों रात बनाई गयी सेब की नर्सरी व पौधशाला, एक महीने पहले हुआ था विभाग में फर्म का पंजीकरण,करोड़ो का खेल,पढ़े पूरी खबर………

admin

You cannot copy content of this page