Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राज्य उत्तराखंड शिक्षा

चकराता महाविद्यालय में विश्वविद्यालय के निर्देश पर किया गया मातृ भाषा प्रकोष्ठ का गठन

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
चकराता /देहरादून

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के निर्देश पर मातृ भाषा प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने अनुसार विश्वविद्यालय के निर्देश पर शनिवार को महाविद्यालय में मातृभाषा/स्थानीय भाषा प्रकोष्ठ का विधिवत गठन कर दिया है। प्रकोष्ठ में डा.सुमेर चंद को संयोजक, डा.आराधना भंडारी को सह संयोजिका और डा.सरन सिंह चौहान को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। विश्वविद्यालय में मातृभाषा प्रकोष्ठ की संयोजिका हिंदी विभाग की प्रोफेसर कल्पना पंत से प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रकोष्ठ की प्रथम बैठक प्राचार्य कक्ष में आयोजित की गई। प्राचार्य ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न विषयों के स्थानीय भाषा में अनुवाद और प्रकाशन की संभावनाओं को पता लगाने को कहा गया है।मातृ भाषा में अध्ययन-अध्यापन होने से विद्यार्थियों को कितना लाभ मिलेगा इस पर भी चर्चा की गई। कहा गया कि इससे विद्यार्थियों का कक्षाओं की ओर रुझान भी बढ़ेगा। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए डा.सरन सिंह चौहान द्वारा जौनसारी बोली में अनुवाद किये गये नारों को विद्यार्थियों द्वारा बहुत पसंद किया गया था। प्रकोष्ठ में आगामी सत्र में विद्यार्थियों की भूमिका भी सुनिश्चित की जायेगी।

Related posts

देश के नाम गोल्ड मेडल जीतने की ख़ुशी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने फौजियों को मिष्ठान वितरण और पटाखों के साथ मनाया जश्न देहरादून-भारतीय सेना में सूबेदार नीरज चोपड़ा के टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत देश का गौरव बढ़ाने पर आज न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों संग जश्न मनाया। इस दौरान मौके पर आतिशबाजी की गई और मौजूद लोगों को मिठाई वितरित की गई। साथ ही पूर्व सैनिकों संग कैबिनेट मंत्री ने नृत्य कर जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि फौजी नीरज चोपड़ा ने वर्षों का सुखा तोड़ा है और उनकी जीत के जश्न को मनाने के लिए हम सब आज यहां पर एकत्रित हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उनको विश्वास है जो सुखा नीरज चोपड़ा ने तोड़ा है उससे प्रेरणा लेते हुए अगले ओलंपिक में भारत के खिलाड़ी दोगुनी शक्ति के साथ ओलंपिक में जाएंगे और ज्यादा से ज्यादा गोल्ड मेडल देश में लेकर आएंगे। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पूर्व अध्यक्ष गोरखा कल्याण परिषद् टी. डी भूटिया, कैप्टन सी.वी थापा, करन सिंह, नरेंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र जोशी, राजकुमार, कैप्टन कुंवर सिंह, बबीता सहौत्रा, मंसूर खान, अनुज रोहिला, कैप्टन आरडी शाही, प्रभा शाह आदि मौजूद रहे। टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

admin

आयुष विंग ने बाल शिक्षा सदन स्कूल में आर्युविद्या कैंप के तहत निःशुल्क चिकित्सा एवं योग शिविर का किया आयोजन और छात्रों को दी जानकारी… पढ़ें

Arvind Thapliyal

सिंचाई मंत्री ने सिंचाई विभाग में रिक्त 2046 पदों को शीघ्र भरने के दिए निर्देश 

admin

You cannot copy content of this page