Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया गंगोत्री यात्रा रूट का भौतिक निरीक्षण,तैनात पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई कर दिये जरुरी निर्देश

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

उत्तराखंड चारधाम यात्रा -2023के तहत विगत दो सप्ताह से उत्तरकाशी मे चारधाम यात्रा संचलित है, प्रतिदिन हजारो की तादाद मे बाहरी प्रान्तों से श्रद्धालु श्री गंगोत्री एवं यममुनोत्री धाम पर दर्शन के लिये आ रहे हैं अब तक करीब 1.7 लाख श्रद्धालु दोनों धामों पर सुरक्षित दर्शन कर चुके हैं। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम की यात्रा की पल-पल अपडेट की लगातार निगरानी कर रहे हैं। तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुगम व सरल बनाने के लिये वह सजग हैं, लगातार दोनों धामों का भ्रमम कर पल-पल की अपडेट पर नजर रख रहे है। आज पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा गंगोत्री धाम यात्रा रुट का निरीक्षण कर यात्रा रुट पर नियुक्त ड्यूटियों को चेक किया गया। बरसात व विपरीत परिस्थितियों मे ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस के जवानों का हौसाला अफजाई कर उनकी समस्याओं को सुना गया। सभी को सजग रहते हुये पुरे मनोयोग के साथ ड्यूटी करने की हिदायत दी गयी। उत्तरकाशी से लेकर गंगोत्री तक  स्थलीय निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा यात्री पंजीकरण केन्द्र हीना पर तैनात सभी कर्मियों को श्रदालुओं के साथ सभ्य एवं मृदु व्यवहार तथा यात्री रिकार्ड को सही तरीके से मेन्टेन करने के निर्देश दिये गये। संवेदशील स्थानों हेलगुगाड, स्वारीगाड, गंगनानी, डबरानी, सुक्की आदि का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा के इन्तजामों का जायजा लिया गया। उनके द्वारा वहां पर नियुक्त पुलिस बल को सर्तकता बरतते हुये ड्यूटी करने, लगातार कन्ट्रोल रुम व उच्चाधिकारियों के सम्पर्क में बने रहने तथा जाम की स्थिति मे वन-वे व्यवस्था से यातायात चलाने के निर्देश दिये गये। गंगोत्री धाम व घाट पर तैनात पुलिस बल, फायर, एसडीआरएफ व क्यूआरटी को घाटों पर सर्तक रहने तथा मन्दिर में श्रदालुओं को सीरियल के हिसाब से दर्शन कराने के निर्देश दिये गये। इस दौरान उनके द्वारा वहां पर श्रद्धालुओं व तीर्थ पुरोहितों से फीडबैक भी लिया गया। सभी पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था से काफ़ी संतुष्ट नजर आये।

Related posts

मुख्यमंत्री के आने से बढ़ी उम्मीद,*सिलक्यारा, सुरंग में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना पहली प्राथमिकता* :– -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

Team Yamunotri Express

उत्तराखंड शासन ने 7 आईएएस और 2 पीसीएस अधिकारियों  के तबादले, आईएएस मयूर दीक्षित बने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग

admin

थूक प्रकरण पर सरकार की गंभीरता।खाद्य पदार्थों में थूक और गंदगी मिलाने की घटानाओं के बाद सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए ने जारी की विस्तृत गाईडलाइन, दोषियों पर 25 हजार से 1 लाख रूपये तक का जुर्माना, मीट कारोबारियों, ढाबे, होटल एवं रेस्टोरैन्ट संचालकों को अपने यहां लिखना होगा मीट हलाल का है या फिट झटका औरखाद्य कारोबारियों को अपने कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से पहनाना होगा फोटोयुक्त पहचान पत्र, लगाने होगें सी०सी०टी०वी० कैमरे -डॉ आर राजेश कुमार

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page