Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून धर्म राज्य उत्तराखंड रूद्रप्रयाग

सैल्यूट :केदारनाथ पैदल मार्ग पर देखने लायक हैं एसडीआरएफ की कार्यकुशलता, विषम परिस्थितियों में जुटे हैं यात्रा को सुगम बनाने में 

 

 

अमित नौटियाल 

रुद्रप्रयाग /देहरादून

 

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सहज, सुगम व सुरक्षित यात्रा हेतु SDRF टीमें संवेदनशील स्थानों पर मुस्तेद है। यात्रा आरम्भ होने के उपरांत SDRF टीमों द्वारा जहां एक ओर अस्वस्थ, असक्षम, दिव्यांगों सभी यात्रियों को दर्शन कराने को ततपर हैं तो दूसरी ओर किसी भी विषम परिस्थिति से निबटने को हर पल तैयार हैं !

श्रीकेदारनाथ मार्ग पर कल दिनाँक 04 मई 2023 को लिनचोली से आगे भैरव ग्लेशियर व कुबेर ग्लेशियर पर पहाड़ी से अत्यधिक बर्फ आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया था। मौके पर उपस्थित इंस्पेक्टर अनिरुद्ध भंडारी, SDRF के नेतृत्व में SDRF टीमों द्वारा सूझ बूझ व कार्यकुशलता से त्वरित कार्यवाही करते हुए फावड़े व बेल्चों की सहायता से अवरुद्ध मार्ग को खोलना आरम्भ किया। काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद बर्फ को काट- काटकर हटाया व श्रद्धालुओं के सुगमतापूर्वक आवागमन के लिए रास्ता खोल दिया गया।

SDRF द्वारा अपने पर्यवेक्षण में श्रद्धालुओं को सुरक्षित पार कराया जा रहा था कि इसी बीच पुनः ग्लेशियर आने से मार्ग दुबारा बाधित हो गया। SDRF टीमों द्वारा फिर से मोर्चा संभालते हुए युद्ध स्तर पर मार्ग को खोलने का कार्य किया जाने लगा। SDRF जवानों द्वारा अत्यधिक कर्मठता, जुझारूपन व समपर्ण का परिचय देते हुए अपने अथक प्रयासों से पुनः यात्रा मार्ग को खोल दिया गया।

SDRF टीम द्वारा आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सतर्कतापूर्वक सुरक्षित मार्ग पार कराया गया। ग्लेशियर आने से पैदल मार्ग का सुरक्षा बैरियर क्षतिग्रस्त होने पर #SDRF द्वारा रस्सियों से वैकल्पिक बैरियर बनाकर यात्रियों को सुरक्षा प्रदान की गई। चूँकि यात्री रात के अंधेरे में भी लगातार आ रहे थे तो SDRF द्वारा रात भर मौक़े पर तैनात रहकर रास्ते से बर्फ को हटाया व लगभग 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित मार्ग पार कराया गया।

Related posts

पेयजल योजना के गलत निर्माण को लेकर तहसील परिसर में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन है जारी

admin

द पाॅली किड्स स्कूल डीएल रोड के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

विधायक का अभिनदंन, कहा अधिकारी और कर्मचारियों को जनता के प्रतिनिधियों का सम्मान करना होगा- केदार रावत

admin

You cannot copy content of this page