Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्सव । सत्संग के माध्यम से मनाया गया नववर्ष 2026 व सतपाल महाराज जी के नाती का जन्मोत्सव… पढ़ें खबर।

बड़कोट।मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा नववर्ष 2026 के शुभारम्भ अवसर पर तथा परम श्रद्धेय सतपाल महाराज जी के नाती के जन्मोत्सव को सत्संग के माध्यम से बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही सत्संग भवन में पूजा-अर्चना का क्रम प्रारंभ हो गया था, वहीं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भी उमड़ पड़ी।
मालूम हो कि यमुनाघाटी क्षेत्र के बड़कोट में नववर्ष के अवसर पर सभी मंदिरों में दर्शनार्थियों की विशेष भीड़ देखने को मिली। इसी क्रम में सत्संग भवन में नववर्ष 2026 के स्वागत के साथ-साथ सतपाल महाराज जी के नाती का जन्मोत्सव भी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। पूरे वातावरण में भजन-कीर्तन और सत्संग की गूंज रही।
कार्यक्रम में आश्रम प्रभारी महात्मा स्नेहा बाई जी, महात्मा लक्ष्मी बाई जी एवं महात्मा दया प्रसाद जी ने भजनों और स्तवचनों के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को “एक राष्ट्र, एक ध्वज, एक आत्मा” का संदेश दिया। उन्होंने मानव कल्याण, आपसी भाईचारे और आध्यात्मिक उन्नति पर प्रकाश डालते हुए नववर्ष को सकारात्मक संकल्पों के साथ मनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित रावत, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत, प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन ओंकार बहुगुणा तथा जिला प्रधान सोवेंद्र सिंह ,कांतिराम जोशी,
दिगपाल सिंह,सन्तराम,
लायवर सिंह, जयदेव रावत,कमला जुड़ियाल,सुरेश जुड़ियाल,
भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने जनसमूह को नववर्ष और जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया और श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में नववर्ष के प्रथम दिन का आनंद लिया।

Related posts

श्री बदरीनाथ यात्रा 20 नवंबर कपाट बंद होने तक जारी

admin

उत्तरकाशी:समान नागरिक संहिता को लेकर विशेषज्ञ समिति के सदस्यों ने पुरोला में स्थानीय लोगों से की परिचर्चा

admin

डबरानी और सिलक्यारा मे दुर्घटना में तीन घायलों को हेलीकॉप्टर से भेजा एम्स ऋषिकेश: डीएम

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page