Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
टिहरी राजनीति राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

समस्याओं के समाधान को उत्तराखंड जनमंच ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
चम्बा/टिहरी गढ़वाल

विकास खंड चम्बा के नकोट मखलोगी व गजा में बेहतर संचार सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं कोटेश्वर झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए साहसिक खेलों के लिए स्वीकृति मिलने हेतु उत्तराखंड जन मंच टिहरी गढ़वाल ने जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नई टिहरी को ज्ञापन दिया है, जन मंच के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल तथा सचिव विक्रम सिंह रावत ने बताया कि नकोट मखलोगी में विगत कई वर्षों पहले बी एस एन एल ने नेटवर्क सेवा उपलब्ध कराने के लिए टावर लगाया है लेकिन उसको 3G में अपग्रेड नहीं किया है साथ ही कोई कर्मचारी भी नियुक्त नहीं किया है , साथ ही गजा से नकोट सड़क किनारे जी.ओ.कम्पनी ने केबिल विछाई परन्तु कनेक्ट नहीं किया, जिससे बेहतर संचार सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कोटेश्वर झील में वोटिंग प्वाइंट स्वीकृत किया जाता तो स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता , जबकि कोटेश्वर झील जीरो प्वॉइंट ,क्यारी, पलाम, भासौं , कोटेश्वर तक फैली हुई है , इस झील के निकट पौराणिक कोटेश्वर महादेव मंदिर, घंटाकर्ण धाम मंदिर,तथा राजराजेश्वरी मंदिर स्थित हैं , ज्ञापन में उत्तराखंड जन मंच टिहरी गढ़वाल ने समस्याओं के समाधान की मांग की है ।

Related posts

उपलब्धि।यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु चीता हेलीकॉप्टर से हेलीपेड की रेकी और हेलीकॉप्टर की हुई ट्रायल लैंडिंग,जानकीचट्टी में श्री राम मंदिर से अखोली पुल तक यमुना नदी के दोनों किनारों पर 1956.85 लाख रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

सावधान।स्यानाचट्टी में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, झील का पानी कस्बे में घुसा; प्रशासन अलर्ट मोड पर… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

चारधाम यात्रा ने पकड़ा जोर यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में गत दिन छः हजार से अधिक श्रद्धालुओं का हुआ आगमन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page