Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:विभिन्न मांगों के समर्थन में उपनल कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनल कर्मचारियों को सरकार द्वारा हटाये जाने सहित अपनी मांगों के समर्थन में आज यहां कार्यरत उपनल कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के विरुद्ध आक्रोश जताया।उत्तराखंड पावर कारपोरेशन, राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान, उद्यान विभाग सहित अन्य विभागों में कार्यरत उपनल कर्मियों की मांग है कि विगत कई सालों से उनके द्वारा सरकारी विभागों में निर्विवाद रूप से सेवाएं दी जा रही है, यहाँ तक की कोविड काल में भी कार्य किया गया।तथा सरकार ने जिन विभागों में कर्मियों की आवश्यकता जरूरी समझी वहां अन्य भर्तियां भी उपनल के माध्यम से की, लेकिन अब सरकार द्वारा विभागों में नियुक्त उपनल कर्मियों को बिना किसी कारण के हटाया जा रहा है जो कि न्यायोचित नहीं है, तथा एजेंसियों के माध्यम से भर्ती की जा रही है।उपनल कर्मियों का कहना है कि न्यायालय द्वारा भी 2018 में उपनल कर्मियों के पक्ष में निर्णय दिया गया है, उसके बावजूद भी सरकार उपनल कर्मियों की अनदेखी कर अन्य माध्यमों से भर्ती प्रक्रिया अपना रही है जो सरासर गलत है।आज यहां काली पट्टी बांधकर विरोध जताने वालों में सीमा नौटियाल, संजय सेमवाल ,विपिन असवाल, अंकित असवाल, संजय रावत, विपिन जयाडा ,नथी सिंह,आशीष रावत ,रीना राणा सहित कई उपनल कर्मी शामिल रहे।

Related posts

लोनिवि से 2012 में रिटायर होने के बाद सपने में भी सड़क दुरुस्त रखने की ही फिक्र,हर रोज सड़क पर काम करते नजर आएंगे, पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी:सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिए यमुनोत्री, गंगोत्री राजमार्ग दुरस्त करने के निर्देश

admin

*गरीबों, दलितों व वंचितों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना वर्तमान सरकार की है प्राथमिकता-रेखा आर्या

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page