Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राजेन्द्र सेमवाल को बनाया उत्तराखंड गौ सेवा आयोग नामित सदस्य, उत्तरकाशी जिले की मिली नई जिम्मेदारी… पढ़ें खबर।

 

बड़कोट । उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड गो सेवा आयोग के पुनर्गठन के तहत आयोग में 13 नए गैर-सदस्यों को सदस्य के रूप में नामित किया है। इनमें जनपद उत्तरकाशी के सरनौल गांव निवासी एवं अनमोल स्वराज संस्थान के प्रतिनिधि राजेन्द्र सेमवाल को भी सदस्य बनाया गया है। उनके सदस्य बनने से उत्तरकाशी जिले को आयोग में प्रतिनिधित्व मिला है।

पशुपालन अनुभाग-1 द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार राज्यपाल ने उत्तराखंड गो सेवा आयोग अधिनियम, 2002 की धारा-4 एवं धारा-5 के प्रावधानों के तहत इन नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की है। सभी नामित सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष निर्धारित किया गया है।

आयोग में नामित सदस्यों में जगदीश प्रसाद गोयल (ऊधमसिंहनगर), डॉ. दिनेश शर्मा (ऋषिकेश), अधिष्ठाता पशुचिकित्सा एवं पशुपालन विज्ञान महाविद्यालय पंतनगर, हरीश चंद हैसियत (चम्पावत), नरेश भगत (हरिद्वार), विनोद चन्द्र काण्डपाल (बागेश्वर), राजेन्द्र सेमवाल (अनमोल स्वराज संस्थान, सरनौल, उत्तरकाशी), जगदीश चन्द्र गुरुरानी (ऊधमसिंहनगर), दिग्विजय सिंह नेगी (देहरादून), विनोद कुमार (ऋषिकेश), दयासागर शुक्ल (ऊधमसिंहनगर), रविन्द्र नाथ (शक्तिफार्म, ऊधमसिंहनगर) तथा प्रमोद गोयल (रुड़की, हरिद्वार) शामिल हैं।

इन नियुक्तियों से राज्य में गौ संरक्षण, गौ संवर्धन और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी। वहीं, उत्तरकाशी से राजेन्द्र सेमवाल के आयोग में शामिल होने पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गौसेवा से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जिले के लिए महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व बताया।

Related posts

अपने मायके में 400 धियाणियो( महिलाओं) ने करवाया शिव महापुराण का दिव्य एवम् भव्य आयोजन,पढ़े पूरी खबर,

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता के एक माह के वेतन आहरण पर लगाई रोक

admin

मुख्यमंत्री ने कपकोट में किया 100 करोड़ की 37 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page