Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:ऑनलाईन ठगी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से किया गिरफतार

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के दो अभियुक्तों को उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार माह अगस्त 2022 में वादी श्री रूप मोहन नौटियाल पुत्र स्व0 श्री लक्षीराम नौटियाल निवासी मातली उत्तरकाशी के द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी पर आकर रवि सक्सेना आदि 05 लोगों के विरूद्ध अपने साथ एसबीआई लाइफ पॉलिसी का पैसा शेयर के नाम पर ऑनलाईन 3468151/- रूपये की ठगी करने के सम्बन्ध में एक लिखित तहरीर दी। पुलिस द्वारा मामले में कोतवाली उत्तरकाशी पर 420 भादवि व 66D आई0टी0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गम्भीरता देखते हुये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा मामले के अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सीओ उत्तरकाशी अनुज कुमार व सीओ ऑपरेशन प्रशान्त कुमार को उचित दिशा-निर्देश दिये गये। उच्चधिकारीयों के आदेशानुसार अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी दिनेश कुमार द्वारा सम्पादित की जा रही है। अभियुक्त रवि सक्सेना आदि 05 लोगों का उक्त अभियोग से सम्बन्ध होना नहीं पाया गया। विवेचना में अन्तर्राजीय गिरोह के 02 लोगों उत्तरप्रदेश निवासी मुदित त्यागी व मौ0 एहतिशाम संलिप्तता होनी पायी गयी। एसएचओ कोतवाली के नेतृत्व मे मामले का खुलासा करते हुये SOG व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भिन्न-भिन्न स्थानों पर दबिश देकर गत बृहस्पति वार को उक्त दोनों अभियुक्तों को धनलक्ष्मी मार्बल, मेरठ उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मुदित त्यागी के कब्जे से 1 फोन नोकिया की-पैड काले रंग का व अनलाईन धोखाधडी की धनराशि 01 लाख रूपये बरामद हुए जबकि अभियुक्त मो0 एहतिशाम के कब्जे से 1 मोबाईल फोन(सैमसंग) व ऑनलाईन धोखाधड़ी की धनराशि 50,000/- (पचास हजार रू0) बरामद किये गये। ये लोग लाइफ पॉलिसी के नाम पर लोगों के साथ फर्जीवाडा/धोखाधडी करते हैं। पुछताछ में मामले मे और लोगों के नाम भी सामने आ रहे है। अभियुक्त मुदित त्यागी को पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर लिया जायेगा, मामले में संलिप्त अन्य अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार सक्रिय हैं, जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्त मुदित त्यागी पुत्र पुनीत कुमार त्यागी निवासी 66 मुरारीपुरम, गढरोड मेरठ, उ०प्र०,मो एहतिशाम पुत्र यामीन निवासी मकान न0 02 सराय काजी म0न0 02 बुलन्दशहर, उत्तरप्रदेश हैं।

अभियुक्तगणों के विरुद्ध अन्य प्रान्तों में पंजीकृत अभियोग की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में दिनेश कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी, अशोक कुमार प्रभारी एसओजी उत्तरकाशी,कॉन्स्टेबल
गोविंद सिंह, नरेन्द्र पुरी, रणजीत सिंह,
ओसाफ खान- एसओजी शामिल थे।

Related posts

नारकोटिक्स समन्वय (एनकॅार्ड) की जिला स्तरीय समिति की बैठक में अफीम की खेती पर प्रतिबंध पर डीएम के निर्देश.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :जनपद की पॉंच ग्राम पंचायतो को किया गया स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण सम्मान से पुरुस्कृत

Jp Bahuguna

वीर शहीद केसरी चंद्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित हुआ “युवा संसद” कार्यक्रम,छात्रों ने प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के रूप में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page