Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:बड़कोट में वनकर्मियों ने पकड़ा अवैध देवदार की लकड़ी से भरा वाहन, दो लोग गिरफ्तार

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

बड़कोट में वन विभाग को एक सफलता हाथ लगी है ,रात्रि गस्त के दौरान रेंज अधिकारी व उनकी टीम ने अवैध देवदार की लकड़ी से भरा वाहन टैम्पो सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया और वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए वाहन को सीज कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर यमुना वन प्रभाग क्षेत्र से अवैध देवदार की लकड़ीयो की तस्करी हो रही है । रवांई रेंज अधिकारी सुभाष घिडियाल , वन दरोगा सरदार सिंह रावत, फॉरेस्ट गार्ड बलदेव सिंह चौहान व अरविंद जयाडा आदि रात्रि गस्त में थे उसी दौरान वाहन टेम्पो संख्या यूके 10 सीए 1205 दोबाटा से ब्रह्मखाल की ओर जा रहा था जिसको चैक कर पाया कि उसमें देवदार के 10 सिलिपर सहित चौखट अवैधरूप से ले जाई जा रही है ।
टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए वाहन को कब्जे में लेते हुए दो लोगो को गिरफ्तार किया गया , रेंज अधिकारी घिडियाल ने बताया की अवैध तस्करी करने वालो में वीरेंद्र शाह पुत्र श्री ओमप्रकाश निवासी जैमर ब्रह्मखाल ,मनोज पुत्र बारूमल निवासी विशाट गाव राजगढ़ी बड़कोट पर वन अधिनियम की धारा 26 च,41 ख, 42 एवं 52 का एक, के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वाहन को सीज कर मुख्यालय में खड़ा किया गया है तो। उन्होंने बताया कि अवैध तस्करी करने वालो को बख्शा नही जायेगा। वन विभाग का अभियान जारी है।

Related posts

चारधाम होटल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से की भेंट, सीमित संख्या हटाने पर जताया आभार…

आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढेगा उत्तरकाशी जनपद: सीडीओ

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page