Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव क्राइम देश विदेश बड़ी खबर स्वास्थ्य

बड़ी खबर:नदी में गिरी बस, अभी तक 13 शव बरामद,15 घायलों को किया गया रेस्क्यू, खोज व बचाव कार्य जारी

 

न्यूज डेस्क यमुनोत्री express

 

सावन का पहला सोमवार आज कुछ लोगों के लिए शुभ साबित नहीं हुआ, आज सुबह एक यात्री बस के नर्मदा नदी में गिरने से उसमे सवार कई लोगों की मौत हो गई है जिनमें से अब तक तेरह शव बरामद कर लिए गए हैं।एजेंसी रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट में बड़ा हादसा हो गया है। यहां करीब 50 यात्रियों से भरी एक बस नर्मदा नदी में गिर गई है। जानकारी के अनुसार इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही यात्री बस खलघाट संजय सेतु पुल पर संतुलन बिगड़ने के कारण 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी। फिलहाल 13 यात्रियों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। वहीं, घायलों को एंबुलेंस की मदद से धामनोद शासकीय अस्पताल भेजा गया है। मौके पर धामनोद पुलिस एवं खलटाका पुलिस मोर्चा संभाले हुए हैं बचाव के लिए गोताखोर लगे हुए हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम भी राहत बचाव के लिए मौके पर पहुंची है। इंदौर कमिश्नर पवन कुमार शर्मा ने धार और खरगोन के कलेक्टर्स को घटना स्थल पर मौजूद रहकर खोज और बचाव कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताते हुए राहत कार्यों में तेजी लाने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।तथा घायलों को हर सम्भव उपचार के स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है।

Related posts

चकराता में महाविद्यालय परिवार ने स्वच्छता सप्ताह में चलाया सफाई अभियान

Jp Bahuguna

जिले में जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण हो चुकी योजनाओं के सत्यापन के लिए शुरू किए गए अभियान को सही व समयबद्ध ढंग से संपादित करने के साथ ही निर्माणाधीन परियोजनाओं को अविलंब पूरा करने और वन भूमि की स्वीकृति के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इन सब कामों की प्रगति की हर सप्ताह होगी समीक्षा : जिलाधिकारी

Arvind Thapliyal

चारधाम यात्रा में मीडिया की भूमिका पर मंथन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान,जिला पत्रकार संघ (ट्रस्ट) के दो दिवसीय अधिवेशन में पत्रकार हितों, सुशासन और सामाजिक योगदान पर हुई चर्चा…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page