Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव धर्म राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:पुलिस द्वारा सीमांत क्षेत्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को वितरित की गई दवाइयां

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जनपद पुलिस द्वारा सीमांत क्षेत्र के गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों को दवाइयां वितरित की गई।अर्पण यदुवंशी पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में थानाध्यक्ष हर्षिल जनपद उत्तरकाशी के सुदूरवर्ती क्षेत्र हर्षिल में निःशुल्क चिक्तिसा शिविर का आयोजन किया, जिसमें डॉ0 शुभम द्वारा अपनी स्वास्थ्य टीम के साथ क्षेत्र के लोगों का मेडिकल जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई, सीमान्त क्षेत्र हर्षिल के 70-80 लोगों के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया गया।

एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि सीमान्त क्षेत्र में मेडिकल की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध न होने एवं बुजुर्ग व्यक्तियों के आने-जाने में असमर्थ होने के दृष्टिगत हमारे द्वारा सीमान्त क्षेत्र में चिकित्सकों के सहयोग से निःशुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में अधिक से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परिक्षण कर उन्हें मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाई गई।
हमारा प्रयास रहेगा कि हर एक जरूरतमंद को शिविर का लाभ प्राप्त हो सके।

Related posts

नौगांव नगर पंचायत में आपदा प्रभावित लोगों को संस्था ने बांटी राहत सामग्री… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

जनपद उत्तरकाशी में धूमधाम से मनाया गया श्रीराम उत्सव।

Arvind Thapliyal

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने ली मासिक अपराध गोष्ठी,नशा एवं अपराध नियंत्रण के दिये निर्देश, ड्यूटी मे कोताही को बताया अक्षम्य और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सम्मानित….. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page