Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

धरासू यमनोत्री राजमार्ग पर अतिक्रमण ,चलेगा बुल्डोजर, एडीएम ने दिये निर्देश

सुरेश चंद रमोला
ब्रह्मखाल

धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 134 पर हो रहे अतिक्रमण पर प्रशासन का बुल्डोजर चलना अब तय है । अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह ने राजस्व टीम को धरासू यमनोत्री राजमार्ग के उन सभी स्थानो को चिन्हित करने के  निर्देश दिये है और एन एच निर्माण खंड बडकोट के अधिशासी अभियंता को सख्त कार्यवाही के साथ विधिक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये है। एडीएम ने तहसीलदार मजिस्ट्रेट की निगरानी मे एन एच 134 से अतिक्रमण हटाने और आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है। आपकी बता दे कि धरासु से सिलक्यारा तक  राष्ट्रीय राजमार्ग को आलवैदर रोड बनाने का काम अब अतिंम चरण मे है । रोड चौडीकरण के साथ ही फैडी, कल्याणी ,पनोथ बदाली, ब्रह्मखाल, गेंवला, तलोग, स्यालना, खुरमोला, महरगांव व सिलक्यारा आदि स्थानो पर लोगो ने सडक पर ही अतिक्रमण करना शुरु कर दिया है। हालांकि एन एच बडकोट ने अतिक्रमण करने वालो को नौटिस भी दिया पर उन्होने अपने मकान खडे कर दिये है । कुछ स्थानो पर तो मलवा भी राजमार्ग पर डालकर राजकीय निर्माण कार्य मे दखल देने का काम किया गया और जब निर्माण करने करने वाली कार्यदायी संस्था रानी कन्स्ट्रक्शन कंपनी ने आपत्ति जताई तो संस्था के कर्मियों को अतिक्रमण कर्ताओं द्वारा डराया धमाकाया गया। अब प्रशासन ने सख्त रवैया अख्तियार कर लिया है और अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह ने स्वयं इसकी कमान संभाल कर अतिक्रमणकारियों को स्वयं के अतिक्रमण को शीघ्र हटाने को कह दिया है । उन्होने कहा कि यदि तय समय के अंदर अतिक्रमण नही हटा तो विल्डोजर चला कर अतिक्रमण हटाया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी अतिक्रमणकारी की होगी । इस दौरान तहसील डुंडा के कर्मी राजस्व लेखपाल एन एच बडकोट के अधिकारी कर्मचारी और कार्यदायी संस्था रानि कन्स्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी भी मौजूद रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

सेवा भारती के संचालित संस्कार केंद्रों के लिए आरोग्य किट वितरित किये,पढ़े खबर……

admin

उत्तराखंड- कोरोना से आज हुई 122 लोगो की मौत, कोरोना मरीजो की संख्या राज्य में पहुँची 186772

admin

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने ली अधीनस्थों की बैठक, निष्पक्ष व शान्ति पूर्ण चुनाव के दिये निर्देश।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page