Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने जारी किया कल से भारी बारिश का एलो अलर्ट

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

 

राज्य में अगले तीन चार दिन झमाझम बारिश की सम्भावना जताई गई है, खासकर कुछ पहाड़ी जिलों में भारी बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 26, 27 और 28 जून को बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कई जिलों में इस दौरान भारी बारिश हो सकती है और इस बदलाव को प्रदेश में मानसून आने की प्रबल संकेत भी माने जा रहे हैं। मौसम विभाग ने साथ ही लोगों को सचेत रहने के लिए भी कहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 26 से 28 तक कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 28 जून को नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 26 से बारिश के आसार को देखते हुए भूस्खलन, सड़कें बंद होना, पहाड़ में नदियों ,नालों का जलस्तर बढ़ने की सम्भावना है।जिससे नदी नालों के आसपास व निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सचेत रहने की जरूरत है।

Related posts

कोरोना कहर:-उत्तराखंड में 24 घंटे में 7120 कोरोना पॉजिटिव, सौ से अधिक लोगो ने दम तोड़ा

admin

उत्तरकाशी :तटेश्वर महादेव 23 जुलाई से केदारनाथ -बद्रीनाथ धाम  की यात्रा पर

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:बड़कोट महाविद्यालय एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी व दो स्वयं सेवियों का चयन हुआ साहसिक शिविर के लिए

admin

You cannot copy content of this page