Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

माँ गंगा के धरती पर अवतरण के दिवस को धूमधाम से मनाया, कई देव डोलिया और हजारों श्रद्धालु बने साक्षी…..

उत्त्तरकाशी।
गंगोत्री धाम में गंगा दशहरा गंगा अवतरण दिवस के पावन अवसर पर राजा भगीरथ महाराज की डोली और स्थानीय देवी-देवताओं और हजारों तीर्थ यात्रियों के साथ तीर्थ पुरोहित और मंदिर समिति गंगोत्री, गंगा पुरोहित सभा ने गंगा मैया की पूजा अर्चना के दौरान गंगा लहरी पाठ, गंगा सहस्रनाम पाठ, श्री सूक्त आदि के साथ गंगा मैया की पूजा अर्चना करते हुए गंगा दशहरा धूमधाम से मनाया और सभी देशवासियों की खुशहाली की माँ गंगा से कामना की गई। माँ गंगा के अवतरण दिवस पर कण्डार देवता की डोली, समेश्वर देवता और कई देव डोलिओ सहित हजारों की संख्या मे श्रद्धालु पहुँचे हुए थे। पूजा अर्चना के समय अध्यक्ष हरीश सेमवाल, सुरेश सेमवाल,राजेश सेमवाल, महेश सेमवाल , हरि सेमवाल, प्रकाश सेमवाल, मंदराचल सेमवाल, अशोक सेमवाल, बसुदेव सेमवाल, सूर्या सेमवाल, दिनेश सेमवाल, माया सेमवाल , रविंद्र सेमवाल ,सुभाष सेमवाल ,लोकेंद्र बिष्ट मौजूद रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

नगर पालिका बड़कोट पेयजल पंपिंग योजना को जल्द स्वीकृत नहीं मिलने पर अधिक जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण ने जताई नाराजगी और दी चेतावनी।

Arvind Thapliyal

बड़कोट कोतवाली प्रभारी सुभाष चंद्रा ने महिला सुरक्षा, यात्रा व्यवस्था और नशा मुक्ति को बताया प्राथमिकता,पढ़े खबर….

Team Yamunotri Express

मुख्य विकास अधिकारी शैक्षिक भ्रमण में छात्र/छात्राओं से हुये रूबरू।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page