Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव टिहरी धर्म बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

टिहरीगढ़वाल:सैन्य सम्मान के साथ दी गई घनसाली के लाल प्रवीण गुसांई को अंतिम विदाई

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
घनसाली/टिहरीगढ़वाल

 

जम्मू कश्मीर के सोफिया में शहीद प्रवीण गुसांई को आज उनके पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।वीर शहीद की अंतिम विदाई में लोगों का भारी हुजूम उमड़ा। दो मई को जम्मू कश्मीर के शोपिया जिले में पतिलुहलान और छोटीपुरा के बीच सेंधाऊ बाजार में आतंकियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे सर्च आपरेशन के दौरान 15वीं गढ़वाल राइफल के वीर सैनिक प्रवीण सिंह शहीद हुए। शहीद प्रवीण सिंह को आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव पुंडोली पट्टी नैल चामी विकास खंड भिलंगना टिहरी गढ़वाल लाया गया। जहां से उनके पार्थिव शरीर को
अंतिम अंत्येष्टि हेतु उनके पैतृक घाट महड़(शिवपुरी) नैलचामी लाया गया। इस दौरान श्री नीलचामेश्वर मंदिर परिसर में शहीद प्रवीण सिंह के पार्थिव शरीर पर विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, भारतीय सेना कर्नल मुकेश प्रसाद, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जी एस चंद, जिला अध्यक्ष भाजपा विनोद रतूड़ी, पूर्व विधायक भीम लाल आर्य, एस डीएम घनसाली के.एन. गोस्वामी आदि द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर भाव भीनी श्रदांजलि दी इसके बाद शहीद के सम्मान में सैनिको द्वारा सलामी दी गई।

Related posts

राना में अतिवृष्टि से क्षति पहुँची,तहसीलदार टीम के साथ करें स्थलीय निरीक्षण -SDM जितेंद्र

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी :उत्कृष्ट ड्यूटी के लिए पीआरडी जवान को सीओ बड़कोट ने किया सम्मानित सम्मानित

admin

उत्तरकाशी:हरिमहाराज व कण्डार देवता के सानिध्य में गंगोत्री विधायक ने किया पौराणिक माघ मेले का शुभारंभ

admin

You cannot copy content of this page