Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव चमोली धर्म बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल पहुंचे बद्रीनाथ धाम, विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
बद्रीनाथ/चमोली

प्रधानमंत्री कार्यालय के उप सचिव श्री मंगेश घिल्ड़ियाल ने बद्रीनाथ पहुॅचकर मास्टर प्लान के अन्तर्गत किए जा रहे विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बद्रीनाथ मन्दिर परिसर, माणा बाईपास, बद्रीश व शेष नेत्र झील, अलकनंदा नदी तटों, साकेत तिरहा, अस्पताल, बस स्टेशन एवं आसपास विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्तावित निर्माण कार्याे को लेकर जिलाधिकारी व संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए समयबद्धता के साथ कार्य पूरे करने के साथ-साथ मैन पावर व मशीनें बढाने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि पूरे प्रोजेक्ट के काम तीन चरणों में पूरे होने हैं जिसमें पहले फेज के तहत लेक फ्रन्ट डेवलेपमेंट, रीवर फ्रन्ट डेवलमेंट, एराइवल प्लाजा, सिविक एमिनिटी सेंटर, लूप रोड, अस्पताल का विस्तारीकरण तथा बीआरओ रोड का काम प्रगति पर है। जबकि दूसरे चरण में बद्रीनाथ मुख्य मंदिर के आसपास साइड डेवलपमेंट तथा तीसरे चरण मे झील से मंदिर तक आस्था पथ एवं अन्य कार्य किए जाने है।
वहीं गाबर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीएल स्वामी ने बताया कि शेष नेत्र तथा बद्रीश झील को एक बडी झील के रूप में विकसित किया जाएगा और इसके पास ही एक गार्डन बनाया जाएगा। जो लगभग अक्टूबर नवम्बर तक तैयार हो जाएगा।
उसके बाद जिलाधिकारी ने हेमकुण्ड जाने वाली गोविन्दघाट से पुलना सडक का निरीक्षण किया। उन्होंने अक्षीक्षण अभियन्ता बीएन गोदियाल को जहां जहां सडक क्षतिग्रस्त है उसको तुरन्त दुरस्त करनेे तथा मैन पावर बढाने के निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम कुमकुम जोशी, सीओ धन सिंह तोमर, डीपीआईआईटी के राहुल अग्रवाल व ज्योतिका आईएनआई आर्किटेक्ट धर्मेश गंगानी, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि विपुल सैनी, ईओ सुनील पुरोहित सहित लोनिवि एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

लोनिवि कर्मियों के सेवानिवृत्त पर विदेश से आये सनातनी श्रद्धालुओं ने बैंड बाजे के साथ जमकर किया नृत्य,बनी जाम की स्तिथि ,पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

admin

नगर के आवारा बेजुबाँ जानवरों को 50 दिनों तक रोटी और चारा खिलाने का अभियान का हुआ समापन,पढ़े पूरी खबर…

admin

You cannot copy content of this page