Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उधमसिंह नगर देश विदेश बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

चिकित्सालय में सीटी स्कैन की सुविधा शीघ्रता से मुहैया कराने हेतु तेजी से कार्यवाही करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

उधमसिंहनगर।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नागरिक चिकित्सालय खटीमा का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में भर्ती मरीजों तथा उनके तीमारदारों से भी बात की। उन्होंने मरीजों व तीमारदारों से चिकित्सालय में उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। तीमारदारों द्वारा चिकित्सालय में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं का संतोष व्यक्त किया गया।उन्होंने बोइंग संस्थान द्वारा एयर इंडिया के माध्यम से नागरिक चिकित्सालय खटीमा को उपलब्ध कराई गई सीटी स्कैन मशीन के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चिकित्सालय में सीटी स्कैन की सुविधा शीघ्रता से मुहैया कराने हेतु तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने आँखों के स्वास्थ्य परीक्षण से संबंधित उपकरण भी शीघ्र स्थापित करने के निर्देश दिए।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बड़कोट पंपिंग योजना स्वीकृति को लेकर भूख हड़ताल और अनिश्चितकालीन अनशन चौथे दिन जारी सरकार की विफलताओं पर उठे सवाल… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

सी0ओ0 बडकोट ने नौगांव में स्थानीय व्यापार मण्डल एवं सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ किया गोष्ठी का आयोजन और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा।

Arvind Thapliyal

आस्था।गृभगृह से बाहर निकले धयेश्वर नाग श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नत,सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे श्रद्धालु।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page