Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की पहल स्वयं सहायता समूह की महिलाएं यमुनोत्री जाने वाले तीर्थ यात्रियों तक पंहुचेगी स्थानीय उत्पाद…. पढ़ें।

उत्तरकाशी/बड़कोट/अरविन्द थपलियाल। उत्तरकाशी मुख्य विकास अधिकारी जयकिशन के दिशा-निर्देश पर चारधाम यात्रा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार करने और अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने तथा बाहर से आ रहे श्रदालुओं को बेहतर सुविधा के साथ गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराये जाने के क्रम में एनआरएलएम व रीपके अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहं से जुड़ी़ महिलाओं को उनके द्वारा उत्पादित उत्पादों का सही मूल्य दिलाये जाने हेतु रोड साइड कैनॉपी /स्टाल लगवाए गये । जहां से श्रद्धालु स्थानीय उत्पादों का क्रय कर सके l इस क्रम में आज विकास खण्ड नौगांव में जिला विकास अधिकारी रमेश चंद्रा व खंड विकास अधिकारी दिनेश जोशी ने विधिवत मां यमुना प्रसाद भोग व बड़कोट दुबाटा पर स्वयं सहायता समूह की कैनोपी का शुभारंभ किया ।इस जिला मिशन प्रबंधक इकाई व ब्लॉक मिशन प्रबंधक इकाई ने नई पहल की गई जिसमें यमुनोत्री धाम में आने वाले यात्रियों के लिए यमुना जल भी पैकेज कर तथा यमुना को स्वच्छ बनाए रखने का सन्देश दिया। इसके अलावा समूह की महिलाओं को सेवा क्षेत्र जैसे संचालन,छाता ,रेनकोट ,छडी किराये पर देकर अतिरिक्त आय अर्जित करने स्टाल में सामाग्री यात्रीयो को उपलब्ध कराई जाएगी।इस दिशा में भी कार्य किया जा रहा । इस अवसर पर ब्लॉक मिशन प्रबंधक रविन्द्र नौटियाल, राजीव रावत रीप, आजीविका समन्वयक कविता, अनिल, देशराज, नितिन, रेखा, रूपण, ऊषा , दीपिका, पूनम सरोज, सुचिता, सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड के लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित

Jp Bahuguna

नव निर्वाचित अध्यक्ष जिला पंचायत का यमुना घाटी में हुआ स्वागत,विकास की खींची जायेगी लंबी लकीर: रमेश चौहान 

Arvind Thapliyal

बड़ी कार्रवाई।पुरोला पुलिस ने 2 स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार, ₹2.7 लाख की स्मैक बरामद।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page