Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी चम्पावत बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आज का युवा उन्हें पुरोला विधानसभा से प्रतिनिधित्व करने के लिये उत्त्साहित कर रहा है-शाह

नौगाँव राकेश रतूडी।

युवाओं में उत्साह ,जयदेव जैसा व्यक्ति हमारे साथ
पुरोला विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी जयदेव सिंह शाह गत तीन साल से पूरे पुरोला विधानसभा के हर गांव की समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं।मोरी विकास खंड में बीते दिनों में आगजनी घटनाओं में भी बढ़चढ़ कर पीड़ित परिवारो की मदद करते आ रहे हैं। हर युवाओं के लिए वे प्रेणास्रोत भी है।आज का युवा उन्हें पुरोला विधानसभा से प्रतिनिधित्व करने के लिये उत्त्साहित कर रहा है।हर कार्यक्रम में उन्हें बुलाया जा रहा है। नौगांव विकास खंड के गांव पालुका देवराड़ा घाटी खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि रूप में रहे। वहां क्रिकेट का उद्घाटन करते हुए उन्होंने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल भी हमारे लिए बहुत जरूरी है ।खेल से जहां हमारा शरीर ठीक रहता है वहीं आपसी मित्रता भी होती है।इस तरह के कार्यक्रमो से जिन खेल प्रेमियों के अंदर संकोच की भावना होती है वह दूर होती है।सैकड़ों खिलाड़ियों ने उनका आभार प्रकट किया।उसके बाद जयदेव सिंह एक शादी समोराह में शिरकत की।वहां पर सभी लोगों ने उनका सम्मान किया।शाम को कुँवा बर्निगाढ़ में भी ग्रामीणों की एक बैठक में भाग लिया।चुनाव निकट आते ही सभी राजनीतिक दल अपने को जनता के बीच जाकर विकास की बड़ी बड़ी बातें से आम जनता को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं।भा ज पा में भी टिकट पाने वालों के लम्बी लाइन लगी।वही हाल कांग्रेस में भी है।जो पुराने चेहरे है उन सबसे तो लोग वाकिफ हैं कि विकास के लिए इन नेताओं ने क्या किया।21 साल बीत जाने के बाद भी लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वँचित रहना पड़ रहा है।झूठी घोषणाओं से आम जनमानस ऊब सा गया है।पुरोला विधानसभा में लोग कोई नया चेहरे की तलाश में हैं।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस को सफलता कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मनाया जश्न.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :पीएमजीएसवाई की सड़कों का निर्माण कार्य दिसंबर माह तक पूर्ण करें :माला राजयलक्ष्मी शाह

Jp Bahuguna

बीजपी सरकार में राज्य मंत्री रहे जगवीर भंडारी ने कराया निर्दलीय नामांकन, यमुनोत्री में राजनैतिक हलचल बढ़ी….पढ़े पूरी खबर….

admin

You cannot copy content of this page