Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस को सफलता कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मनाया जश्न.. पढ़ें।

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल। उत्तराखण्ड में विधानसभा बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा उप चुनावों के परिणामों में कांग्रेस की जीत पर समुचे कांग्रेस में उत्साह का माहौल है।
उत्तरकाशी में कांग्रेस नेताओं ने दोनो प्रत्याशीयों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
कांग्रेस की बद्रीनाथ और मंगलौर सीट पर विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद और दोनों सीटों पर जीत के बाद अध्यक्ष जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण ने दोनों प्रत्याशीयों को बधाई दी इसके अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष राणा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और उत्तरकाशी मुख्य चौराहे पर जश्न मनाया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने बताया कि कांग्रेस की इस जीत ने जनता का भरोसा जीता है और आगामी निकाय चुनाव के लिये इस जीत ने संजीवनी देने का काम किया है,और राणा ने सत्ताधारी दल भाजपा पर आरोप लगाया है कि सरकार राज्य में तानाशाही से कार्य कर रही है जिससे जनता उन्हे मुंह तोड़ जवाब दे रही है।
कांग्रेस की जीत पर घनानंद नौटियाल,मीना नौटियाल, कविता जोगेला, विजय सेमवाल, दिनेश गौड़, पवित्रा राणा, शीशपाल पोखरियाल,राखी राणा, सुरेंद्र पाल,सुरज,सुधिश सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी में सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग को लेकर छापेमारी और वसूला जुर्माना।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :हरेला पर्व के अवसर पर पुलिस लाईन में आयोजित की गई खेलकूद प्रतियोगिताएं

Jp Bahuguna

चाक-चौबंद होगी यात्रा व्यवस्था,चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की चारधाम यात्रा तैयारी को लेकर बैठक।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page