Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

स्वच्छता की शपथ के साथ नुक्कड़ नाटक और श्रमदान से सफाई,पढ़े पूरी खबर……

बड़कोट

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं नगर पालिका परिषद के सयुक्त तत्वावधान में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत स्वच्छता सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। अभियान के पांचवे दिन शुक्रवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। और सिविल जज द्वारा सभी को स्वच्छ भारत ,सुंदर भारत को बनाने की शपथ दिलाई,और परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया।
मालूम हो कि उत्त्तरकाशी के बड़कोट में हर रोज सफाई अभियान चलाए जा रहे है।शुक्रवार को नुक्कड़ नाटक टीम ने पालिका के रामलीला मैदान, बस स्टैंड, तहसील परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इसके अलावा तहसील परिसर में सिविल जज और उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यकर्ता,बार एशोसिएशन बड़कोट, पुरोला, राजस्व विभाग, नगर पालिका, न्याय विभाग, कोषगार विभाग कर्मियों ने कूड़ा एकत्र कर आमजन को जागरूक किया।
इस मौके पर सिविल जज श्रीमती मीनाक्षी शर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, तहसीलदार धनीराम डंगवाल, उप कोषाधिकारी ऋषि पाल सिंह, सफाई निरीक्षक जयानंद सेमवाल,बार एसोसिएशन अध्यक्ष भगवान सिंह बिष्ट ,प्रवीनचंद्र डोटियाल, जिला पंचायत सदस्य आनंद सिंह राणा,सकल चन्द रावत , विनोद सिंह बिष्ट, वर्षा रावत, रविंदर सिंह, गीता बहुगुणा, उदय सिंह पवार ,राजेश राणा, धर्म सिंह ,प्रेम सिंह राणा ,महेंद्र सिंह, संजय सजवान,खजान सिंह,नरेश रावत, पीएलबी सुनील थपलियाल, सकरचंद, महावीर ,संदीप चौहान आदि मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

अवैध शिकार के मामले में अधिवक्ता सहित चार गिरफ्तार, बन्दूक भी बरामद

admin

प्रधानमंत्री के जन्मदिन से मनाया जायेगा “सेवा पखवाड़ा”:प्रकाश रावत

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:मानसून काल की तैयारी,जिलाधिकारी ने इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम से जुड़े सभी विभागों को अलर्ट मूड पर रहने के दिए निर्देश

admin

You cannot copy content of this page