Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सिडक (बनाल) में वन सरपंच चुनाव को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत; चुनाव निरस्त कर दोबारा कराने की मांग,वन पंचायत चुनाव में अनियमितता और वनीकरण व मनरेगा की धनराशि में गड़बड़ी के लगाए आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

बड़कोट (उत्तरकाशी)। तहसील बड़कोट के ग्राम सभा सिडक (बनाल) में वन सरपंच के चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है। गांव के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी बड़कोट को सामूहिक शिकायत सौंपकर 27 अक्टूबर 2026 को कराए गए वन सरपंच के चुनाव को नियम विरुद्ध बताते हुए निरस्त करने और पारदर्शी तरीके से दोबारा चुनाव कराने की मांग की है।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव से पहले गांव में कोई सार्वजनिक सूचना, लिखित नोटिस अथवा मुनादी नहीं कराई गई। अधिकांश ग्रामीणों को चुनाव की तिथि और समय की जानकारी तक नहीं थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्राम प्रधान ने जानबूझकर चुनाव की जानकारी गोपनीय रखी, जिससे कई ग्रामीण मतदान और अपनी भागीदारी के अधिकार से वंचित रह गए।

 

शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि नवीन बड़ोनी नामक व्यक्ति के सोशल मीडिया अकाउंट से चुनाव संबंधी पोस्टर प्रसारित किया गया। ग्रामीणों ने पोस्टर की सत्यता और उसे प्रसारित करने के उद्देश्य की जांच कराने की मांग की है। वहीं, मौके पर मौजूद पटवारी द्वारा चुनाव से 10 से 15 दिन पूर्व सूचना दिए जाने की बात कहे जाने का भी शिकायत में उल्लेख है।

 

इसके अतिरिक्त वनीकरण और मनरेगा की धनराशि में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। शिकायत के अनुसार, परिवार के सदस्यों के जॉब कार्ड पर फर्जी हाजिरी दिखाकर भुगतान कराने तथा ग्राम प्रधान के बुजुर्ग पिता के खाते में 12 हजार रुपये से अधिक की धनराशि डलवाने का आरोप भी लगाया गया है।

 

ग्रामीणों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच, चुनाव निरस्त करने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पत्र देने वालो में सुखदेव बडोनी, राकेश भट्ट ,गुरु प्रसाद बहुगुणा ,आशीष भट्ट, दीपक नौटियाल, अरुण थपलियाल ,गिरीश, मुकेश लाल ,तर्पणी देवी ,मीना बहुगुणा, आराधना नौटियाल, सीमा नौटियाल, अनुसूया नौटियाल, रमिता सेमवाल शामिल थे। इधर उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि उक्त प्रकरण की जांच खण्ड विकास अधिकारी व नायब तहसीलदार को निर्देशित किया है रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Related posts

उत्तरकाशी:डीएम ने दिए परिषदीय परीक्षाओं को पारदर्शिता के साथ सम्पन कराने के निर्देश

admin

आराकोट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने आवासीय भवन में लगी भीषण आग, 75 वर्षीय महिला की मौत,अचानक लगी आग से मचा हड़कंप, पुलिस और फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़कोट-: विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर थान गांव में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page