Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव खेल राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:बड़कोट में होगा कल योग महोत्सव का भव्य आयोजन:डॉ राणा

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

आठवें अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव का बड़कोट में भव्य आयोजन होगा।उपरोक्त जानकारी देते हुए योग महोत्सव के विकास खण्ड नौगाँव के नोडल अधिकारी डॉ मनमोहन सिंह राणा ने बताया कि जिलाधिकारी उत्तरकाशी अभिषेक रुहेला के दिशा निर्देश के क्रम में बड़कोट में राजकीय इंटर कॉलेज के ग्राउंड में प्रातः साढ़े छह बजे से आठ बजे तक योग महोत्सव का आयोजन किया जायेगा, जिसमें क्षेत्र के सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं।डॉ राणा ने कहा कि योग एक ऐसी शारिरिक विद्या है जिससे शरीर को स्वस्थ्य व मानसिक तौर पर व्यक्ति कौशलपूर्ण रहता है।नियमित योग करने से व्यक्ति बीमारियों से निजात पाने में सफल रहता है व कोई भी व्यक्ति योग के माध्यम से स्वस्थ रहता है।डॉ मनमोहन राणा ने बताया कि कल अंतरास्ट्रीय योग दिवस के लिए राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा विभाग पहले से ही तैयार है, व प्रतिदिन लोगों को योग करने की प्रेरणा देने के साथ प्रशिक्षण दे रहा है।उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में आकर अंतरास्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शामिल हों।योग का प्रशिक्षण देने में मुख्य सहयोग डॉक्टर भगवान सिंह रावत, योग प्रशिक्षक श्रीमती शशि रावत, कुलवीर सिंह योगा सहायक, नागेंद्र दत्त सेमवाल, डॉक्टर वीरेंद्र चन्द,आनन्द राणा फार्मासिस्ट, सुरेंद्र कुमार, शैलेंद्र राणा सहायक आदि शामिल हैं।

Related posts

सरकार की ओर से बढ़े विधुत दरों का किया जमकर विरोध , इसके अलावा व्यापारियों के विभिन्न ऋणों को माफ करने, ऋणसीमा को बढ़ाने की सरकार से अपील….

admin

किसान  विजय जड़धारी ने पारंपरिक “बारहनाजा ” प्रणाली का पुनरुद्धार किया,किर्लोस्कर वसुंधरा सम्मान 2024′ मिलने की खबर से उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Arvind Thapliyal

खास उत्सव हो तो बड़कोट के लोग खुशियां साझा कर उसे और अधिक विशेष बना देते हैं। पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page