Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था । 65 गांवों के आराध्य महासू महाराज का ऐतिहासिक भादौं थौला 7 सितंबर को, बनाल में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़… पढ़ें खबर।

 

 

नौगांव। जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड नौगांव के बनाल पट्टी के रामा-सेराईं क्षेत्र के 65 गांवों के इष्ट देव, मुलुकपति राजा रघुनाथ (नागादेऊ) महासू महाराज का प्रसिद्ध भादौं का थौला इस वर्ष 7 सितंबर 2026 (22 गते भादौं) को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

 

मुख्य देवमाली श्यालिक राम गैरोला ने थौले की तिथि की विधिवत घोषणा कर दी है। तिथि घोषित होते ही पूरे बनाल क्षेत्र सहित 65 गांवों में तैयारियां तेज हो गई हैं।

 

आस्था और संस्कृति का संगम।

भादौं का थौला सिर्फ एक मेला नहीं, बल्कि बनाल की आत्मा है। यह 65 गांवों की एकता, लोक-परंपरा और देव संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। मेले के दिन हजारों श्रद्धालु अपने इष्ट देव महासू महाराज के दर्शन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लेते हैं।

 

देवमाली द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना और देव डोली का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।

 

स्थानीय ग्रामीणों और मेला समिति द्वारा व्यवस्थाओं को लेकर बैठकें शुरू हो गई हैं। 7 सितंबर को गैर (बनाल) में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।

Related posts

सड़कों के सुधार को लेकर बड़ी खुशखबरी-विभिन्न मोटर मार्गों के डामरीकरण के लिए कुल 4 करोड़ 58 लाख 82 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत…..

उत्तरकाशी :सड़क पर रखी निर्माण सामग्री से दुर्घटना होने पर होगा संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज:जिलाधिकारी

Jp Bahuguna

सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान:- कोई अनहोनी न हो,सफल रेस्क्यू ऑपरेशन संचालन को केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारियों ने टनल साईट पर डाला डेरा

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page