Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी में गैर-संचारी रोगों पर तीन दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न… पढ़ें खबर ‌

 

 

उत्तरकाशी।अजीम प्रेमजी फाउंडेशन स्वास्थ्य विभाग उत्तरकाशी के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड डुंडा और भटवाड़ी ब्लॉक के 23 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के साथ 20 से 22 अगस्त तक तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य CHO की क्षमता को संवर्धित करना था, ताकि वे केवल स्वास्थ्य सेवाएं देने तक सीमित न रह कर गांव की जिम्मेदारी और समुदाय के साथ मिलकर स्वास्थ्य नेतृत्वकर्ता के रूप में काम कर सकें। कार्यशाला का संचालन अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा किया गया।

कार्यशाला में प्रतिभागियों ने गैर-संचारी रोगों (NCD) के बढ़ते बोझ और राष्ट्रीय कार्यक्रम एनसीडी की गहन समझ विकसित की। सोशल मैपिंग, डाटा विश्लेषण और लाभार्थी प्रबंधन जैसी गतिविधियों के माध्यम से गांव की स्थिति और समस्याओं के मूल कारणों तथा उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों ने गांव के परिदृश्य के आधार पर अगले तीन महीने की कार्ययोजना तैयार की।

कार्यशाला के पहले दिन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम विजय और डीपीएम श्री राणा ने प्रतिभागियों से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया। वहीं तीसरे दिन एसीएमओ डॉ. डी.एस. पांगती भी कार्यशाला में शामिल हुए और प्रतिभागियों को कार्यशाला से मिली सीख को अपने कार्यक्षेत्र में लागू करने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

विकास योजनाओं को लेकर 205 शिकायतें हुई दर्ज ,जिसमें अधिकांश शिकायतों का निवारण मौके पर

admin

जनपद में हुई आदर्श आचार संहिता प्रभावी, राजनैतिक दलों के साथ महत्वपूर्ण बैठक l

admin

उत्तरकाशी :सुरंग में फंसे श्रमिकों को एक-एक लाख की आर्थिक सहायता देगी राज्य सरकार,अस्पताल में पूरा इलाज, घर जाने तक की पूरी मदद भी मिलेगी

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page